11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालबुरे फंसे सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा...प्रचार के दौरान साड़ियां बांटने पर चुनाव...

बुरे फंसे सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा…प्रचार के दौरान साड़ियां बांटने पर चुनाव आयोग सख्त, बुधनी में FIR दर्ज

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वैराग्यानंद गिरी उर्फ़ मिर्ची बाबा पर एफआईआर दर्ज हो गई है. मतदाताओं को साड़ी बांटने के मामले में यह कार्रवाई हुई. इससे पहले सपा प्रत्याशी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से सपा के टिकट पर मिर्ची बाबा बुधनी से उम्मीदवार हैं. बीते दिनों वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा का विगत दिनों साड़ी बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सपा प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को साड़ी बांटते हुए नजर आए थे.

मामले को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया था और सपा प्रत्याशी तत्काल जवाब मांगा गया था. उचित जवाब न मिलने पर अब मिर्ची बाबा पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. बाबा को आईपीसी धारा 171- B, 171-E, 188 के तहत आरोपी बनाया गया है. मामले को लेकर फोन पर जानकारी देते हुए एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया कि साड़ियों के बांटने के वायरल वीडियो मामले में एफआईआर की गई है. इससे पहले उनको नोटिस जारी किया गया था.

सपा प्रत्याशी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा के साड़ी बांटने का वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. एक वायरल वीडियो में जनसंपर्क के दौरान मिर्ची बाबा एक ग्रामीण से कह रहे हैं, ”एक संत आपके द्वार पर पहली बार आया है.”वहीं, एक महिला को साड़ी देते हुए सपा प्रत्याशी कह रहे- ”लीजिए माता जी….आशीर्वाद दीजिए मुझे आप. मेरी बहन हैं.” वहीं, एक और महिला को साड़ी देते हुए कह रहे एक संन्यासी आपके द्वार पर आया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this