24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभोपालभोपाल के गांधी नगर में एसटीएफ का छापा, दो कमरों में चल...

भोपाल के गांधी नगर में एसटीएफ का छापा, दो कमरों में चल रही अवैध कफ सिरप फैक्ट्री पकड़ी; 700 से ज्यादा पेटियां मिलीं, 10 लोग हिरासत में

Published on

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर इलाके में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कमरों में चल रही अवैध कफ सिरप की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गांधीनगर इलाके से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की सप्लाई की जा रही है, जिसके बाद गुरुवार रात करीब 12 बजे डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में यह छापेमारी की गई, जो शुक्रवार सुबह 3 बजे तक जारी रही। इस पूरी कार्रवाई की भनक स्थानीय गांधी नगर पुलिस को भी नहीं थी। मौके से एसटीएफ ने ‘आफ कफ’ नाम की अवैध कफ सिरप की 700 से ज्यादा पेटियां, बोतलें, कॉर्टन और सिरप बनाने की मशीनें जब्त की हैं। इस पूरे सेटअप की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

एसटीएफ ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिस मकान में यह अवैध कारोबार चल रहा था, वह किसी मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिससे फिलहाल संपर्क नहीं हो सका है। एसटीएफ अब इस अवैध कफ सिरप नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से किडनी फेल होने के कारण 16 बच्चों की मौत पर भारी बवाल मचा हुआ है। जांच में गुजरात में बने दो कफ सिरप ‘रीलाइफ’ और ‘रेस्प्रिफ्रेस टीआर’ की रिपोर्ट में खतरनाक केमिकल ‘डायएथिलिन ग्लाइकोल’ की अत्यधिक मात्रा पाई गई है, जिसके बाद अब इस अवैध फैक्ट्री के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this