12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालएक हाथ में डंडा, दूसरे से पत्थरबाजी... महू में जीत के जश्न...

एक हाथ में डंडा, दूसरे से पत्थरबाजी… महू में जीत के जश्न में हिंसा फैलाने वालों का सामने आया CCTV फुटेज

Published on

इंदौर,

आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न में देशभर में रैली निकाली गई थी. इसी तरह मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में भी देर रात जश्न की रैली निकाली गई थी. लेकिन रैली जैसी ही एक मस्जिद के पास पहुंची, वैसे ही असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. जिससे कई लोग घायल हो गए. वहीं, इस दौरान वहां खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और कई दुकानों में आग भी लगा दी गई. अब इस पथराव का CCTV भी सामने आ गया है.

एक हाथ में डंडा और दूसरे से करते दिखे पत्थरबाजी
वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में असामजिक तत्व सड़क पर जुटे हैं. साथ ही असामजिक तत्वों की भीड़ ने कपड़ों से अपना मुंह भी छिपाकर रखा था. वहीं, भीड़ में जितने लोग हैं, सभी के एक हाथ में डंडा है. जबकि दूसरे हाथ से वे पत्थर उठा-उठाकर जश्न की रैली में शामिल लोगों को मार रहे हैं.

इस दौरान पथराव करने वालों में से 4-6 लोग मार्केट के बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों के पास पहुंच गए और डंडों से खड़े हुए वाहन तोड़ने लगे. वहीं, इस बीच कई और असामजिक तत्व वहां पहुंच गए और तोड़े गए वाहनों में आग लगा दिया. हालांकि, ये अराजक तत्व यहीं नहीं रुके और पास में खड़ी एक कार में तोड़फोड़ करने के बाद उसे भी आग के हवाले कर दिया.

अभी नियंत्रण में है स्थिति
हिंसा को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस उप महानिरीक्षक अग्रवाल ने बताया कि झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया. मौके पर पुलिस बल तैनात है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इंदौर कलेक्टर ने क्या कहा
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी. रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने जश्न की रैली में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...