भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिले के पूर्व कार्यालय मंत्री सुनील यादव को (एम्स अस्पताल भोपाल) का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। सांसद आलोक शर्मा ने इन्हें नियुक्ति पत्र देकर इसकी जिम्मेदार सौंपी। इसके लिए यादव ने सांसद आलोक शर्मा का आभार व्यक्त किया। सुनील यादव के सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।
