25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालकोलार की बंजारा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने...

कोलार की बंजारा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारा बस्ती में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बबीता अहिरवार के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने बबीता के पति सुनील अहिरवार पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बबीता और सुनील का विवाह करीब 9 साल पहले हुआ था और उनके दो बच्चे (7 वर्षीय बेटा समर्थ और 4 वर्षीय बेटी) हैं। परिजनों के अनुसार, सुनील वेल्डिंग का काम करता है और अत्यधिक शराब पीने का आदी है, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी सुनील शराब के नशे में घर लौटा था, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका का 7 साल का बेटा समर्थ दौड़ता हुआ अपने नाना हरनाम सिंह के घर पहुंचा और बताया कि पापा ने मम्मी को मार दिया है। सूचना मिलते ही जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो बबीता का शव जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों का दावा है कि घटनास्थल पर बबीता की चूड़ियां टूटी हुई थीं और उसके हाथ व गले पर उंगलियों जैसे चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा करते हैं।

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों सहित परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में बच्चों के बयान बेहद अहम होंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...