9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहैवानियत की दास्तां: बेबस मां-बाप की गुहार से भी नहीं पसीजा 3...

हैवानियत की दास्तां: बेबस मां-बाप की गुहार से भी नहीं पसीजा 3 दरिंदों का दिल, 15 साल की बेटी को बनाते रहे शिकार

Published on

ग्वालियर ,

पिता के सिर पर बदमाशों ने तमंचा अड़ा दिया और मां को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया. फिर झोपड़ी में ले जाकर नाबालिग बेटी का गैंगरेप किया. दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घटित हुई है. जहां एक मजदूर परिवार पर तीन बदमाशों का कहर टूटा.

यह घटना 29-30 जनवरी की दरमियानी रात की है. जब जिले भंवरपुरा थाना इलाके स्थित बरकोड़ा गांव में एक मजदूर परिवार झोपड़ी के अंदर सो रहा था. इस परिवार में माता-पिता और चार नाबालिक बच्चे थे, तभी एक बच्चे को टॉयलेट आई. अपने छोटे भाई को टॉयलेट करवाने के लिए 15 साल की बड़ी बहन झोपड़ी के बाहर निकली. इस दौरान हथियारबंद तीन बदमाशों ने बड़ी बहन को पकड़ लिया. दोनों भाई-बहन जब चीखे तो झोपड़ी से निकलकर मां-बाप भी बाहर आ गए. मां-बाप को देखकर भी बदमाश घबराए नहीं, बल्कि बदमाशों ने सीधा तमंचा मां-बाप पर तान दिया.

इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से लड़की के माता-पिता के साथ मारपीट की. तीन में से एक बदमाश ने लड़की के पिता पर तमंचा तान दिया और दूसरा बदमाश 15 साल की नाबालिग लड़की को लेकर झोपड़ी के अंदर चला गया. उसने लड़की के साथ रेप किया. इस दौरान झोपड़ी के बाहर माता-पिता भी बिलखते रहे और झोपड़ी के अंदर लड़की चीखती रही.

पहला बदमाश झोपड़ी से बाहर आया तो दूसरा बदमाश झोपड़ी के अंदर चला गया और दूसरे बदमाश ने भी नाबालिग की आबरू लूटी. अपनी हवस मिटाने के बाद बदमाश वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते पूरे परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमकी भी दे गए कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे.

बदमाशों के जाने के बाद अपनी बेटी की हालत देख माता-पिता पर पहाड़ टूट पड़ा. जैसे-तैसे बेटी को संभाला और रात भर रोते रहे. सुबह आसपास के लोगों ने जब हिम्मत बंधाई तो पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर पुलिस ने इसमें तुरंत एक्शन लिया और भंवरपुरा थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफ आईआर भी दर्ज कर ली गई.

मामला गंभीर था, लिहाजा पुलिस ने पड़ताल करते हुए दो संदेहियों को भी हिरासत में ले लिया. एक संदेही वह है, जो उसी गांव में रहता है और जिसके घर पर यह तीनों बदमाश आए थे. जबकि दूसरा संदेही वह बदमाश है, जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.पुलिस ने दोनों संदेहियों को राउंडअप किया है और उनसे पूछताछ कर रही है. एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...