11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालमुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा, आदेश जारी

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा, आदेश जारी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, अब वे 31 मई 2023 तक पद पर बने रहेंगे । केंद्र सरकार ने आज रिटायरमेंट वाले दिन इक़बाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़ाने का आदेश जारी किया। इसी के साथ मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के नामों को लेकर चल रही चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया है।

ये नाम भी थे चर्चा में
गौरतलब है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस आज रिटायर हो रहे थे, अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर चर्चा चल रही थी, वरिष्ठ IAS अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान सहित एक दो और नामों पर विचार हो रहा था। सीएम शिवराज सिंह चौहान  चुनावी साल नजदीक होने के चलते मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस जैसा ही कोई सख्त और अनुभवी IAS इस पद के लिए चाहते थे, इसके लिए उन्होंने कुछ नामों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे भी थे, लेकिन बात नहीं बनी।

सीएम शिवराज ने भेजा था एक्सटेंशन प्रस्ताव
सूत्र बताते हैं सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर कुछ नामों पर चर्चा भी की लेकिन उन्होंने जो नाम सुझाये उसपर पीएम की हरी झंडी नहीं मिली जिसके बाद सीएम शिवराज ने इस महीने 9 नवंबर को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया और आज इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट वाले सर्विस एक्सटेंशन का आदेश जारी कर दिया ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this