8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालइंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में अंग्रेजों को पछाड़ने वाला लड़का MP में बीजेपी...

इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में अंग्रेजों को पछाड़ने वाला लड़का MP में बीजेपी से लड़ रहा, दिख रहा जबर क्रेज

Published on

​इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में अपनी राजनीतिक कौशल का परचम लहराने वाले भरत चौधरी इन दिनों चंबल की गलियों में घूम रहे। गांव-कस्बों में घूम-घूमकर वह बीजेपी की टेंशन बढ़ा रहे हैं। भरत अपने पिता राकेश चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में पढ़ाई की है। इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान भरत अंग्रेजों को पछाड़ चुके हैं। उन्होंने छात्र संघ के चुनाव में अंग्रेज छात्रों को मात दी थी। उसी चुनावी कौशल का उपयोग अपने पिता के लिए कर रहे हैं। उनके पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।

कौन हैं भरत चौधरी
भरत चौधरी कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के भिंड विधानसभा सीट से प्रत्याशी राकेश चौधरी के बेटे हैं। वह इन दिनों अपने पिता के चुनावी अभियान में मदद करने आए हैं। पिता के लिए प्रचार कर रहे भरत चौधरी लोगों के बीच में जा रहे हैं। साथ ही पिता के लिए वोट मांग रहे हैं।

राजनीति में आने का कोई निर्णय नहीं
वहीं, भरत चौधरी ने अभी तक राजनीति में आने का तो निर्णय नहीं किया है लेकिन राजनीति उन्हें विरासत में ही मिली है। भरत चौधरी के दादा दिलीप चौधरी सन 1955 में लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट का चुनाव जीते थे, जहां से चौधरी घराने की राजनीतिक शुरुआत हुई थी। भरत चौधरी के पिता राकेश चौधरी भिंड विधानसभा से अब तक 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार सातवीं दफा चुनाव मैदान में हैं।

इंग्लैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के रहे प्रेसिडेंट
इसके साथ ही राकेश चौधरी कांग्रेस शासन काल में मंत्री भी रह चुके हैं। अपने पिता की तरह कुशल राजनीतिज्ञ होने की झलक भरत चौधरी में भी दिखाई देती है। भरत चौधरी में इंग्लैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। अंग्रेजों को हराकर प्रेसिडेंट चुने गए थे। इसके बाद भरत चौधरी एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ट्रस्टी भी चुने गए।

पिता के लिए कर रहे प्रचार
वहीं, यूनिवर्सिटी के अनुभव को लेकर भरत चौधरी जब भारत वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता के साथ राजनीति में सहयोग करना शुरु कर दिया। कुछ दिनों पहले जब शिक्षक भर्ती घोटाला और दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाला सामने आया तो भरत चौधरी ने युवाओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर विशाल बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही मंझे हुए नेता की तरह संबोधन भी दिया।

बीजेपी को मात देने के लिए पिता के साथ
कांग्रेस ने भरत चौधरी के पिता राकेश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाकर भिंड विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। भरत चौधरी अपने पिता का साथ देने के लिए भिंड की सड़कों पर उतर आए है। भरत चौधरी चुनाव अभियान में अपने पिता की मदद करते हुए लोगों के बीच पहुंच रहे है। साथ ही पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से चंबल के राजनीति में आ चुके भरत चौधरी ने फिलहाल अपनी राजनीतिक भविष्य के बारे में कोई विचार नहीं किया है। लेकिन इस वक्त राजनीति में पूरी तरह रम गए हैं। उनके दिन के 24 घंटे अब राजनीति में ही गुजर रहे हैं और वे अपने पिता से ही राजनीति का गुरु मंत्र सीख रहे हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...