11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपाल'बदनामी के डर से सही ससुर-जेठ की हैवानियत और...', रेप पीड़िता की...

‘बदनामी के डर से सही ससुर-जेठ की हैवानियत और…’, रेप पीड़िता की दास्तां

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने जेठ और ससुर पर रेप करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि उसका जेठ और ससुर काफी समय से शारीरिक शोषण कर रहे हैं. इस मामले में पति ने उसका साथ नहीं दिया. इससे आहत होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके जेठ और ससुर पर एफआईआर दर्ज की है. साथ ही उसके पति को भी आरोपी बनाया है.

दरअसल, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची. बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी. एक बच्चा भी है. लंबे समय से उसका जेठ और ससुर शारीरिक शोषण कर रहा है. परिवार की बदनामी न हो इसलिए वो हैवानियत को सहती रही. इसी कारण कुछ समय पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी थी.

‘पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है’
इसके बाद हिम्मत जुटाकर वो पुलिस के पास पहुंची. महिला ने बताया कि उसका पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है. महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जेठ और ससुर को अरेस्ट कर लिया है. साथ ही उसके पति को मामले में आरोपी बनाया है. उसकी तलाश की जा रही है.

मामले में डीसीपी का बयान
इस मामले में डीसीपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि थाना क्षेत्र में निवासी महिला परिवार की बदनामी न हो, इस वजह से काफी दिनों तक शारीरिक शोषण को सहती रही. सब्र का बांध टूटने पर महिला पुलिस के पास आई. उसने अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां सुनाई. इस मामले में हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति की तलाश कर रहे हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this