16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री ने शहर के छोटे तालाब की सफाई की, कहा—तालों में ताल...

मुख्यमंत्री ने शहर के छोटे तालाब की सफाई की, कहा—तालों में ताल भोपाल, बाकी सब तलैया

Published on

— जल गंगा संवर्धन अभियान की शुुरुआत, प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे

भोपाल।

आचार संहिता हटने के बाद राजधानी में पहले सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छोटे तालाब की सफाई की। शहर के सभी 13 तालाब, 58 कुएं और बावडियों के संरक्षण और पुर्नर्जीवन अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि तालों में ताल भोपाल, बाकी सब तलैया। उनके साथ नवनिर्वाचित सांसद, मंत्री और विधायकों ने भी श्रमदान किया।

छोटे तालाब पर बने जलक्रीड़ा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम श्री यादव ने कहा कि इस अभियान के तहत केवल नदियां नहीं बल्कि सारे जल स्त्रोतों का भी संवर्धन किया जाएगा। जिस तरह सारी नदियां गंगा में जाकर मिलती हैं, उसी तरह भोपाल में 60—70 साल में भिन्न—भिन्न संस्कृति देखने को मिली है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जनभागीदारी से पौधे लगाए जाएंगे। गंगा दशहरा के बाद भी यह अभियान जारी रहेगा। सभी स्थानीय निकाय अपने—अपने स्तर पर गतिविधियां संचालित करेंगे। प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। भोपाल के साथ इंदौर और उज्जैन में भी यह गतिविधियां संचालित होंगी। अगले ओलंपिक में पदक लाना हमारा लक्ष्य होगा। निगम जल स्त्रोतों की सफाई और ढांचों की जरूरत के मुताबिक होने वाली मरम्मत पर 3 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च करेगा। इस मौके पर नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...