22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

Published on

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है । संस्थान के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा परिपत्र के अनुसार, अब कारखाने के भीतर आने वाले सभी दो और चार पहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह निर्णय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना और मोटर यान अधिनियम, 1988 के तहत लिया गया है, जिसके अंतर्गत सभी श्रेणियों के वाहनों में सुरक्षा प्लेट लगाना विधिक रूप से आवश्यक है। कारखाने के प्रवेश द्वारों पर की गई सुरक्षा जांच में यह बात सामने आई थी कि कई कर्मचारियों के वाहनों में अब भी पुरानी नंबर प्लेट लगी हुई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 23 मई 2026 तक अपने वाहनों की सामान्य नंबर प्लेट को अनिवार्य रूप से एचएसआरपी (HSRP) में अपग्रेड करवा लें।

 

उप महाप्रबंधक (मा.सं.) प्रज्जल आदक द्वारा जारी इस आदेश की प्रति सभी महाप्रबंधकों, डीआरओ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के वरिष्ठ कमांडेंट को भी सूचनार्थ भेजी गई है, ताकि निर्धारित समय सीमा के बाद नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...