11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालउड़ान भरी तो हेलीकॉप्टर झूलने लगा..., CM शिवराज ने सुनाया डरावना किस्सा

उड़ान भरी तो हेलीकॉप्टर झूलने लगा…, CM शिवराज ने सुनाया डरावना किस्सा

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीते दिन यानी सोमवार को राजधानी भोपाल के सेकंड स्टॉप पर बनकर तैयार हुए महर्षि पतंजलि संस्थान की नवनिर्मित इमारत का लोकार्पण करना था. लेकिन कार्यक्रम स्थल पहुंचने में मुख्यमंत्री काफी लेट हो गए. हालांकि, जब पहुंचे तो वह अपने चिर परिचित अंदाज में बोले कि आज मौसम बेईमान हो गया था और पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया था. लेकिन जैसे-तैसे पायलट को पटाकर यहां तक आ पाया.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे बताया, मैंने पायलट से कहा कि कई बार इस लोकर्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन अब तो चलना जरूरी है. उसके बाद पायलट हेलीकॉप्टर को उड़ाने तैयार हुआ. सीएम ने बताया कि जब वह उड़ान भर रहे थे तो उनका हेलीकॉप्टर ऊपर नीचे हो रहा था, जैसे-तैसे वह भोपाल पहुंचे. वहीं, देरी से पहुंचने पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से माफी भी मांगी.

दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलीराजपुर जिले के दौरे पर थे. वहां से लौटकर मनावर और फिर उसके बाद इंदौर पहुंचे. इंदौर पहुंचे तो उनसे हेलीकॉप्टर के पायलट ने कहा कि मौसम बहुत खराब है. ऐसे में उड़ना भरना असंभव लग रहा है. लेकिन सीएम ने उसको पटाया, मनाया और कहा कि संस्कृत भवन के संस्कृत संस्थान का लोकार्पण करना है. दो बार कार्यक्रम स्थगित कर चुका हूं, इसलिए कुछ भी करके आज तो निकाल लो.

खराब मौसम की वजह से तेज हवा चल रही थी, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर झूले जैसा कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा था. बिजली कड़क रही थी. जैसे तैसे सभी बाधाओं को पार कर उड़नखटोला भोपाल एयरपोर्ट पर उतरा. वहां से निकले तो रोड पर एक पेड़ गिर गया. फिर नगर निगम की टीम ने उसे हटाया और तब जाकर कार्यक्रम में आ पाए. देखें Video:-

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this