17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमालिक ने कटवा दिया मजदूर का दोनों हाथ, जिंदगी भर खर्च उठाने...

मालिक ने कटवा दिया मजदूर का दोनों हाथ, जिंदगी भर खर्च उठाने की कही थी बात, अब फोन भी नहीं उठा रहा

Published on

निवाड़ी

मध्य प्रदेश के निवाड़ी के रहने वाले एक मजदूर का हाथ उसके कंपनी मालिक ने कटवा दिया है। मजदूर का आरोप है कि मालिक ने पैसा बचाने के चक्कर में हाथ कटवाया है। अब उसका परिवार सड़क पर आ गया है। उसने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, निवाड़ी के जिखनगांव का रहने वाला कालीचरण झांसी में एक कंपनी में सोलर पावर प्लांट में बिजली का काम करता था। कंपनी ने उसे प्रतापगढ़ जिले में काम करने के लिए भेजा था। काम के दौरान ही उसे करंट लग गया। साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

कालीचरण का आरोप है कि इलाहाबाद के अस्पताल में डॉक्टर बिना हाथ काटे 1 लाख रुपए में उसका इलाज करने की बात कही थी। लेकिन कंपनी का मालिक रमाकांत पैसा बचाने के चक्कर में उसे जबरन झांसी ले आया। झांसी के डॉक्टरों ने कहा कि इसका दोनों हाथ काटना पड़ेगा। मालिक ने उसके परिवार का पूरा खर्च उठाने का वादा कर कालीचरण का दोनों हाथ कटवा दिया।

खर्च उठाने से मुकर गया मालिक
कालीचरण का आरोप है कि मालिक अब वह उसे देखने तक नहीं आ रहा है। मालिक ने झांसी ने घर देने का वादा किया था। बच्चों की पूरी पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने का वादा किया था। हर महीने वेतन देने की बात भी कहा था। वह पूरे परिवार के साथ रोड पर आ गया है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वह अपने परिवार के साथ झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसकी पत्नी अपने हाथों से उसका सारा काम कर रही है। उसे पानी पिला रही है। उसको खाना खिला रही है। अब बेचेरा कालिचरण बिना हाथ का हो गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...