26.5 C
London
Friday, June 20, 2025
HomeभोपालMP : युवती के जिस्म की कीमत 2 से 5 हजार… होटल...

MP : युवती के जिस्म की कीमत 2 से 5 हजार… होटल की आड़ में बीजेपी नेता चला रहा था ‘गंदा धंधा’, कई राज्यों से है कनेक्शन

Published on

जबलपुर:

MP के जबलपुर में एक बीजेपी नेता के गंदी करतूत का खुलासा हुआ है। रानी दुर्गावती मंडल के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी कार्यकर्ता अतुल चौरसिया को पुलिस ने होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दबोचा है। गढ़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई असम की एक युवती की शिकायत के बाद की है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों ने उसे होटल में रुकवाया। फिर मोटी कमाई का लालच देकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। शीतल दुबे नाम का एक और आरोपी फरार है।

ग्राहक को सीधे कमरे में भेजते थे
पीड़िता ने बताया कि होटल में आने वाले पुरुषों को सीधे उसके कमरे में भेजा जाता था। हर ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए तक लिए जाते थे। लेकिन उसे बहुत कम पैसा दिया जाता था। जब भी वह पैसे मांगती, तो उसे बहला-फुसलाकर चुप करा दिया जाता। कई बार पैसे मांगने पर उसे धमकाया भी जाता था।

किसी तरह उनके चंगुल से हो गई फरार
युवती ने बताया कि वह चार महीने पहले किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली थी। वह एक किराए के मकान में रहने लगी। हाल ही में जब उसने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो अतुल और शीतल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। डर के मारे युवती सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। शीतल दुबे अभी भी फरार है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। होटल पर कार्रवाई करने के लिए गढ़ा थाना पुलिस जबलपुर कलेक्टर को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस होटल के गेस्ट एंट्री रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई स्थानीय नेटवर्क नहीं है। बल्कि यह एक संगठित सेक्स रैकेट है, जो काफी समय से चल रहा था। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

कई राज्यों से आती थी लड़कियां
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि असम के अलावा कोलकाता, सिक्किम और रायपुर से भी लड़कियां यहां पर आती थीं। अभी तक सिर्फ एक लड़की ने ही पुलिस में शिकायत की है। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही होटल में मौजूद लड़कियां गायब हो गई थीं। पुलिस को पीड़िता के मोबाइल से कोई अहम सबूत नहीं मिले हैं। कुछ फोटो जरूर अतुल चौरसिया और शीतल दुबे की मिली हैं।

Latest articles

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...

High BP Control Tips:हाई बीपी कंट्रोल करना हुआ आसान अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय दवाओं से मिलेगा छुटकारा

High BP Control Tips: आजकल की तनाव भरी और भागदौड़ वाली जिंदगी के कारण,...

PRESIDENT UTTARAKHAND TOUR: आज जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

PRESIDENT UTTARAKHAND TOUR: हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर हैं....

More like this

emergency landing in bhopal: खराब मौसम के कारण हैदराबाद-आगरा इंडिगो फ़्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

emergency landing in bhopal: मंगलवार शाम को खराब मौसम के चलते हैदराबाद से आगरा...

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ. पंकज शुक्ला

भोपालकराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ. पंकज शुक्ला,ग्रामीण नवाचार, सामाजिक...