14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल'पूरा देश और सेना पीएम मोदी की चरणों में नतमस्तक', मंत्री विजय...

‘पूरा देश और सेना पीएम मोदी की चरणों में नतमस्तक’, मंत्री विजय शाह के बाद MP के डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान

Published on

जबलपुर

मंत्री विजय शाह के बाद मध्य प्रदेश के डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने जबलपुर में सिविल डिफेंस के एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश, सैनिक और देश की सेना पीएम मोदी की चरणों में नतमस्तक है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही जगदीश देवड़ा पर इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पहलगाम पर बात करते हुए कही यह बात
दरअसल, जबलपुर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान जगदीश देवड़ा ने यह बात कही है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में दिया।

दरअसल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद उनके मन में बहुत गुस्सा था। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उन्हें मारा। महिलाओं के सामने उनके पतियों को गोली मार दी गई। इस घटना से पूरे देश में तनाव था।

आतंकवादियों को जब तक हम खत्म नहीं करेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे
डेप्युटी सीएम ने आगे कहा कि जिन आतंकवादियों ने महिलाओं के सिंदूर मिटाने का काम किया है और जो लोग आतंकवादियों को पाल रहे हैं, उन्हें जब तक हम खत्म नहीं कर देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरा देश और देश की सेना उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। इसका मतलब है कि पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, वह सराहनीय हैं।

डेप्युटी सीएम देवड़ा के इस बयान पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेना किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नहीं, बल्कि देश के प्रति वफादार होती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...