11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालपोस्ट पर कमेंट को लेकर हुआ था विवाद, मुंबई से आए लड़के...

पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुआ था विवाद, मुंबई से आए लड़के की इंदौर में हत्या

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में लड़के को तीन लोगों ने चाकू मार दिए थे. घटना में गंभीर घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने चाकू मारने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक लड़के की हत्या सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने के चलते हुई.

दरअसल, मुंबई में रहने वाला साहिल कुछ दिन पहले ही इंदौर आया हुआ था. इंदौर के ही रहने वाले शाहबुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी. साहिल ने उस पोस्ट पर कमेंट किया था. उसका कमेंट शाहबुद्दीन और उसके दोस्तों को रास नहीं आया था. कमेंट को लेकर उनका साहिल से विवाद हो गया था.

इसके बाद खजराना क्षेत्र में साहिल को शाहबुद्दी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चाकू घोंप दिए थे और मौके से फरार हो गए थे. चाकूबाजी में गंभीर घायल साहिल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था.

जिंदगी की जंग हार गया साहिल
तीनों आरोपियों ने साहिल पर कई बार चाकू से हमला किया था. उसके पेट और शरीर पर गंभीर घाव आए थे. चार दिन तक वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ता रहा. शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. साहिल की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है.

शनिवार को उसकी मौत हो गई
वहीं, इस मामले की जांच कर रही खजराना पुलिस ने आरोपी शाहबुद्दीन और उसके दोस्त भय्यू को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. हत्या में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. इन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.Live TV

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this