3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपाल'ये नहीं चलेगा', कलेक्टर पर भड़क गए ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता के सामने...

‘ये नहीं चलेगा’, कलेक्टर पर भड़क गए ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता के सामने लगा दी फटकार, जानें मामला

Published on

गुना

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुस्सा भी आता है। मंच से कलेक्टर और एसपी को फटकार लगा चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार प्रशासन की व्यवस्था देखकर फिर से भड़क गए। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने जनता के सामने ही कहा ये नहीं चलेगा। दरअसल, प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी जिस कारण से ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद सिंधिया भड़क गए और सबसे सामने ही कलेक्टर को फटकार लगा दी।

गुना दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘जब पहले ही कहा गया था व्यवस्था बनाने, तो क्यों नहीं बनाई गई। ये नहीं चलेगा। जब मैंने कहा है एक सिस्टम बनाने के लिए, बना के रखिएगा अगली बार से।’ सिंधिया ने कहा लोगों को मिलने में कोई कठिनाई नहीं हो। आगे से इस बात का ध्यान रखिए की लोगों को मिलने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

दो दिवसीय दौरे पर हैं सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार देर रात गुना पहुंचे। यह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया को सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया और सुबह उन्हें आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान करना था। प्रशासन ने सर्किट हाउस के आसपास बैरिकेट लगा दिया था। जिस कारण से अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों को मुश्किलें हो रही थीं।

सिंधिया से मुलाकात करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान अव्यवस्था देखकर वह भड़क गए। हालांकि प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिया कि वह अगली बार से इस बात का ध्यान रखेंगे। लोगों से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बमोरी के लिए रवाना हुए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this