15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालबैतूल में आदिवासी युवक पिटाई: मुख्य आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, अब तक...

बैतूल में आदिवासी युवक पिटाई: मुख्य आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, अब तक तीन आरोपी भेजे गए जेल

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में कोतवाली पुलिस ने आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी शेख शोहराब उर्फ चेंट को भोपाल से गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपी तब्बू उर्फ त्रिवेणी मासोदकर को बैतूल से गिरफ्तार किया गया है. दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया. एक आरोपी सोहेल कपूर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया था.

बताते चलें कि बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर छत से उल्टा लटका कर पिटाई करने के मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. तीनों को जेल भेजा गया है. एक फरार आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. इस मामले में बैतूल एसपी और कोतवाली टीआई को हटाया गया है.

फरार रिंकेश के घर चला बुलडोजर
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपी रिंकेश चौहान के कुंड बकाजन गांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है. रिंकेश ही पीड़ित युवक को अपनी बाइक से लाया था. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आदिवासी युवक को रिंकेश चौहान बेल्ट से पीट रहा है. वारदात के बाद से वह फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

एसपी और टीआई को हटाया गया
इस मामले में बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया दिया गया है. बुधवार की रात जारी हुई आईपीएस तबादला सूची में सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वीं वाहिनी, बिसवल छिंदवाड़ा भेजा गया है. इसके अलावा कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार को भी हटा दिया गया है.

फरार आरोपियों की तलाश जारी
बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में आज दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था. बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. भीमपुर नायाब तहसीलदार जीबी पाठे का कहना है कि आरोपी रिंकेश चौहान ने कुंड बकाजन गांव में अवैध निर्माण किया था. प्रशासन की टीम और पुलिस की टीम के सहयोग से उसे गिरा दिया गया है.

15 नवंबर को की गई थी पिटाई
दरअसल, 3 महीने पहले 15 नवंबर 2023 को हफ्ता वसूली को लेकर आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर छत से उल्टा लटकाकर बेल्ट और लकड़ी से पीटा गया था. इसका वीडियो 13 फरवरी को वायरल हुआ था. इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...