10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालबाल झड़ने से परेशान युवक ने पी लिया कीटनाशक! सुसाइड के बाद...

बाल झड़ने से परेशान युवक ने पी लिया कीटनाशक! सुसाइड के बाद परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने किटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइ़ड करने की खबर सुनकर चौंक जाएंगे आप। परिजनों ने सुसाइड के बाद बड़ा खुलासा किया है। युवक झड़ते बालों को लेकर तनाव में रहता था।

दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा के खेरदा गांव का रहने वाला राहुल नाम का युवक सर का बाल झड़ने से काफी परेशान था। उसे इस बात की टेंशन थी कि उसका चेहरा अच्छा नहीं दिखता है। वह सुंदर, हैंडसम नहीं लगता है। परिजनों का कहना है कि वह इस बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। बाल झड़ने की समस्या को लेकर वह हमेशा तनाव में रहता था। वह शर्मिंदगी की वजह से किसी से बात नहीं करता था। आखिर उसने इस समस्या के समाधान के लिए कीटनाशक पी कर सुसाइड कर लिया। कीटनाशक पीने के बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया है। बता दें कि युवक कई तरह के शैंपू और दवाओं का इस्तेमाल बाल झड़ने से रोकने के लिए करता था।

गौरतलब है कि आजकल बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान है। लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरों को दिखाकर लोग कई तरह के दवाओं का प्रयोग भी करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि दवाओं के साइड इफेक्ट से भी बाल झड़ने लगते हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...