14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालउज्जैन रेप केस: आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस पर फेंके...

उज्जैन रेप केस: आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस पर फेंके पत्थर

Published on

उज्जैन

महाकाल की नगरी में शर्मशार कर देने वाली घटना के बाद पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया। आरोपी भरत सोनी को जब फोरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया, तो उसने हिरासत से भागने की कोशिश की। भागने की कोशिश में उसके चोट लगी है। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि उज्जैन पुलिस ने मामले की जांच के लिए 28 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उज्जैन पुलिस ने गुरुवार को चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया था। आईजी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 72 घंटों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच ऑटो चालकों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई। एसआईटी ने भरत सोनी नाम के आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए।

आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सबूतों, विशेष रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला, क्योंकि नाबालिग लड़की बयान दर्ज कराने की हालत में नहीं थी। आईजी ने बताया कि, ‘आरोपी ने सोमवार सुबह नाबालिग लड़की को अकेला पाया और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। इसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने जीवनखेड़ी गांव जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया।’

बाद में एक अन्य ऑटो चालक ने पीड़िता को एक आवासीय कॉलोनी के पास छोड़ दिया, जहां वह ढाई घंटे तक घर-घर जाकर मदद मांगती रही और फिर एक आश्रम के सामने बेहोश हो गई। आश्रम के एक पुजारी की नजर उस पर पड़ी, तो उसने पीड़िता को कपड़े और खाना दिया। इसके बाद पुजारी राहुल शर्मा ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

मामले की जानकारी देते हुए आईजी सिंह ने बताया, ‘हमें एक ऑटोरिक्शा की पिछली सीट पर खून के धब्बे मिले और उसके मालिक राकेश मालवीय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में, हमने पाया कि उन्होंने पीड़िता को घायल अवस्था में पाया था और उसे लिफ्ट दी थी। हालांकि, मालवीय ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

पीड़िता सतना के चेतपुरा गांव की रहने वाली है और 24 सितंबर को अपनी स्कूल ड्रेस में घर से लापता हो गई थी। वह ट्रेन से उज्जैन पहुंची और कई ऑटोरिक्शा चालकों से लिफ्ट मांगी, लेकिन उसे नहीं पता था कि कहां जाना है। इसके बाद वह आरोपी भरत सोनी के ऑटो में बैठ गई, जो उसे जीवनखेड़ी ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि नाबालिग सतना छोड़कर उज्जैन क्यों आई थी। उसके पिता मानसिक रूप से अस्थिर हैं और उसकी मां पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ नहीं रह रही है। लड़की अपने दादा और बड़े भाई के साथ रह रही थी।

भागने की कोशिश में लगी चोट
इस बीच, उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि आरोपी को जीवनखेड़ी में अपराध स्थल पर ले जाया गया, जहां उसने भागने का प्रयास किया। दो पुलिसवालों द्वारा पीछा किए जाने पर उसने उन पर पत्थर फेंके। भागने की कोशिश में वह गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। एसपी ने कहा कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बढाई धाराएं
एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी पर बलात्कार के अलावा, अब एक लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने और उसकी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता लगाती रही मदद की गुहार
बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय लड़की मदद मांगने के लिए घर-घर गुहार लगाती रही, लेकिन लोगों के दिल नहीं पसीजे। पीड़िता 8 किमी चलने के बाद एक आश्रम के सामने बेहोश हो गई। नाबालिग पीड़िता को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में अब सुधार है।

Latest articles

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े...

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

More like this

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...