16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालउमंग सिंघार भाजपा : कांग्रेस को तगड़ा झटका, उमंग सिंघार होंगे भाजपा...

उमंग सिंघार भाजपा : कांग्रेस को तगड़ा झटका, उमंग सिंघार होंगे भाजपा में शामिल?

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजनीति से कांग्रेस के पैरो तले जमीन खिसकने की खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बीजेपी में जाने की अटकले लगाई जा रही है। खबर है कि धार प्रत्याशी को लेकर सिंघार की हाई कमान से नाराजगी के चलते वे बीजेपी की ओर रूख कर सकते है।

राजनैतिक हल्कों में खबर है कि उमंग सिंघार भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में है। सिंघार कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि हम इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है, लेकिन उमंग सिंघार के बीजेपी में जाने की अटकलों को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

दरसअल, उमंग सिंघार धार लोकसभा से प्रत्याशी बदलना चाहते थे, सिंघार धार से लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुबेल की जगह अपने अन्य समर्थक को टिकट दिलाना चाहते थे। इसके लिए सिंघार ने कांग्रेस आलाकमान तक पैरवी की थी, लेकिन कांग्रेस ने टिकट नहीं बदला।

टिकट बदलने की खबरों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने भोपाल में सिंघार से मुलाकात की थी। दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर बातचीत हुई। इसके बाद राधेश्याम ने टिकट बदलने की खबरों को निराधार बताया और कहा की बीजेपी बौखलाहट में ऐसी खबरे फैला रही है। वही ​सिंघार ने कहा था कि अभी ऐसी कोई बात नहीं हुई है। सब अफवाह है।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...