13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालचुनाव के बीच 100 करोड़ के लेनदेन का वीडियो चैट वायरल... केंद्रीय...

चुनाव के बीच 100 करोड़ के लेनदेन का वीडियो चैट वायरल… केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे का सामने आया बड़ा बयान

Published on

मुरैना/भोपाल

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे और एक ‘बिचौलिए’ के बीच कई करोड़ रुपये की बातचीत हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस को टकराव की राह पर खड़ा कर दिया। तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने वीडियो को फर्जी बताया और यहां सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच के साथ-साथ भारत के निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर से जुड़े बताए जा रहे इस कथित वीडियो में कथित बिचौलिए करोड़ों रुपये की धनराशि ट्रांसफर करने के लिए चार से पांच खातों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) राकेश गुप्ता ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संयोग से, दिन के दौरान धार जिले में एक चुनावी रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने सभा में कहा, “कल देश के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो जारी हुआ। आपने उन्हें हजारों करोड़…100 करोड़ की बात करते देखा होगा।

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो की जांच शुरू करने में ईडी, केंद्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभाग की ओर से देरी पर सवाल उठाया। श्रीनेत ने चुनाव आयोग से राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। मध्‍य प्रदेश में17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...