11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालचंबल के इस बूथ पर दोबारा होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग, अब...

चंबल के इस बूथ पर दोबारा होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग, अब वोटर्स की मिडिल फिंगर पर लगेगी स्याही

Published on

भिंड ,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन चंबल इलाके के भिंड जिले की अटेर विधानसभा में पोलिंग नंबर 71 पर बूथ कैप्चर हुआ था. इस बात की शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने इस पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रेस कांन्फ्रेंस करके दी.

दरअसल, 17 नवंबर को हुए मतदान के दिन अटेर विधानसभा के किशूपुरा गांव की पोलिंग नंबर 71 पर बूथ कैपचरिंग हुई थी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. किशूपुरा सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भदौरिया का गृह गांव है. इस वीडियो को आधार बनाकर सहकारिता मंत्री और अटेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया ने रिपोल करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग में बूथ कैपचरिंग की शिकायत की थी.

इस शिकायत पर चुनाव आयोग ने निर्णय लेते हुए पोलिंग बूथ नंबर 71 पर रिपोल करने की तैयारी कर ली है. भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 21 नवंबर को अटेर विधानसभा की पोलिंग नंबर 71 पर पुर्नमतदान होगा. सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक मतदान किया जाएगा.

पूरी टीम सस्पेंड
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने किशुपुरा के मतदान दल में शामिल सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. हम आपको बता दें कि 17 नवंबर को हुई वोटिंग में किशुपुरा की पोलिंग नंबर 71 पर 1223 मतदाताओं में से 1103 मतदाताओं के वोट पड़े थे.

मिडिल फिंगर में स्याही लगेगी
मदतान केंद्र पर नई ईवीएम रखी जाएगी और वोट डालने आए मतदाताओं के बाएं हाथ की मिडिल फिंगर में स्याही लगाई जाएगी. मतदान केंद्र की वीडियो वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this