19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपाल15 साल से प्लॉट और रजिस्ट्री का इंतजार, रोहित हाउसिंग सोसायटी के...

15 साल से प्लॉट और रजिस्ट्री का इंतजार, रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य फिर पहुंचे जनसुनवाई

Published on

भोपाल। राजधानी की गृह निर्माण समितियों में चल रहे फर्जीवाड़े और लेती-देती का एक बड़ा मामला मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में गरमाया। रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले 15 सालों से अपनी ही जमा पूंजी के बदले प्लॉट आवंटन और रजिस्ट्री के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

सोसायटी ने इनसे पहले सदस्यता शुल्क और बाद में विकास शुल्क के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए, लेकिन आज तक जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम सुमित पांडेय ने पीड़ितों को भूमि के सीमांकन का आश्वासन दिया है। सोसायटी के सदस्य अजय सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2011-12 में सोसायटी ने विकास कार्य कराने और जल्द रजिस्ट्री का भरोसा देकर प्रत्येक सदस्य से 3.45 लाख रुपए से लेकर 4.5 लाख रुपए तक की अतिरिक्त राशि जमा कराई थी।

कई परिवारों ने पेट काटकर यह पूरी रकम जमा कर दी। जब सोसायटी सबको घर दिलाने में नाकाम रही, तो सहकारिता विभाग ने इसे अपने अधीन लेते हुए 2016 में यहाँ सरकारी प्रशासक नियुक्त कर दिया था। अचंभे की बात यह है कि करीब एक दशक से प्रशासक की नियुक्ति होने के बावजूद पात्र सदस्यों को उनके प्लॉट नहीं मिल सके हैं।

जनसुनवाई में पहुँचीं पीड़ित मंजू पाठक ने सोसायटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन प्लॉटों का आवंटन वर्षों पहले पुराने सदस्यों के नाम पर किया गया था, उनमें से कई प्लॉटों की रजिस्ट्री बाद में आए नए लोगों के नाम पर कर दी गई। आवंटन और रजिस्ट्री की इस पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठता (सीनियरिटी) के नियमों को ताक पर रख दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी खाली प्लॉटों और उपलब्ध भूमि की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...