8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालवेलकम या टॉर्चर: इंदौर में BJP नेता के साथ स्वागत के नाम...

वेलकम या टॉर्चर: इंदौर में BJP नेता के साथ स्वागत के नाम पर ये क्या कर बैठा समर्थक?

Published on

इंदौर

एमपी में चुनावी बिगुल बज चुका है. 17 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को इस बात का फैसला हो जाएगा कि कांग्रेस और भाजपा में से सत्ता की कमान किसके पास आएगी. नामांकन पत्र भरा जा चुका है, इसलिए प्रत्याशियों ने भी जनता से मिलना जुलना शुरू कर दिया है. इस चुनावी मौसम में नेताओं को अपने बीच पाकर जनता भी काफी खुश है. जगह जगह स्वागत सत्कार हो रहा है और ऐसा बहुत कुछ देखने को मिल रहा है जो हैरान करने वाला है. इसी क्रम में एक वीडियो इंदौर से वायरल हुआ है. यहां वार्ड नंबर 5 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का जमकर स्वागत किया गया.

कार्यकर्ता कितने खुश थे? इसका अंदाजा वायरल वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है जिसमें उन्हें मालाओं से जकड़ दिया गया. वीडियो में साफ़ दिख रहा था कि कार्यकर्यताओं के इस ‘अपनेपन’ ने महेंद्र हार्डिया तक को अचरज में डाल दिया था. वायरल वीडियो में महेंद्र हार्डिया को एक कुर्सी पर बैठाया गया है और इंदौर का ही एक व्यक्ति, जो अपने को गोल्ड मैन बताता है. उनका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है.गोल्ड मैन बिना रुके उन्हें एक के बाद एक माला पहनाता है.

वीडियो देखें तो एक क्षण वो भी आता है जहां महेंद्र हार्डिया के ऊपर इतनी मालाएं डाल दी जाती हैं जिससे उन्हें बैठने तक में परेशानी होती दिख रही है. चूंकि वीडियो इंटरनेट पर वायरल है इसलिए इसपर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.कुछ यूजर्स तो ऐसे भी हैं जो ये कह रहे हैं कि जिस इंसान के ऊपर फूल मालाओं का पहाड़ हो, यक़ीनन वो सांस भी नहीं ले पा रहा होगा. वीडियो के अंत में महिलाओं को महेंद्र हार्डिया की आरती करते हुए भी देखा जा सकता है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...