9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी कब?...

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी कब? छतरपुर एसपी का आया बड़ा बयान

Published on

छतरपुर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। घटना के 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। मामले में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि 11 फरवरी को बमीठा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में एक घटना क्रम हुआ था, जिसमें खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल को जांच अधिकारी बनाया गया है। एसपी ने कहा कि हम मामले में जल्द ही चालान पेश करेंगे।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे। वहीं, गिरफ्तारी के लिए कहां-कहां छापेमारी हो रही है, इस सवाल को एसपी सचिन शर्मा ने अनदेखा कर दिया। उन्होंने कहा कि हम मामले में जल्द ही चालान पेश करेंगे। दरअसल, 11 फरवरी को बमीठा के गढ़ा गांव में कल्लू अहिरवार की बेटी की शादी थी। शादी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने नशे के हालत में जमकर हंगामा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लिए था।

वीडियो वायरल होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जमकर किरकिरी भी हुई थी। वहीं, इस मामले में दलित संगठनों ने भी प्रदर्शन किया है। भीम आर्मी ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर गढ़ा गांव में धरना दिया था। साथ ही शालिग्राम गर्ग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

12 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं, मामले में 12 दिनों का समय बीत चुका है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। तमाम संगठन इस बात का विरोध कर रहे हैं कि अब तक पुलिस शालिग्राम को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ दिन पहले बाबा ने इस मामले में कहा था कि सत्य जल्द ही सामने आएगा।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this