19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालकौन हैं धीरेन शाह इनवाती, अमरवाड़ा में कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, बीजेपी...

कौन हैं धीरेन शाह इनवाती, अमरवाड़ा में कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, बीजेपी को देंगे कड़ी टक्कर

Published on

अमरवाड़ा

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह के खिलाफ आंचल कुंड धाम के दादा के पुत्र धीरन शाह इनवाती को प्रत्याशी बनाया है। धीरन शाह इनवाती राजनीतिक पृष्ठभूमि से तो नहीं आते हैं, लेकिन आचल कुंड दादा दरबार से जुड़े होने के कारण उनकी आदिवासी वोट बैंक में गहरी पैठ है।

बटकाखापा सोसाइटी में वह सेल्समैन थे, वहीं आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की और उनका नाम AICC ने घोषित कर दिया गया। धीरन शाह के नाम का ऐलान होते ही एक बार फिर से छिंदवाड़ा की राजनीति गर्म हो गई। दरअसल धीरन शाह इनवाती के चुनाव मैदान में आने के बाद कमलेश शाह के लिए विधानसभा चुनाव जीतना काफी संघर्षपूर्ण समझा जा सकता है, क्योंकि आदिवासी वोट बैंक सीधे तौर पर आंचल कुंड धाम से जुड़ा हुआ है। वहीं आंचल कुंड धाम के पंडा के परिवार से धीरेंद्र आते हैं, ऐसे में समझा जा सकता है कि किस तरह से चुनाव काफी चुनौती पूर्ण रह सकता है।

जीतू पटवारी और उमंग सिंगार नामांकन रैली में होंगे शामिल
गौरतलब हो कि धीरेंद्र 20 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी मौजूद रहेंगे। दोनों बड़े नेताओं के साथ नामांकन फार्म दाखिल होगा जिसके बाद यहां एक रैली भी निकाली जाएगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this