16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'महाराज' के लिए प्रचार करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह को क्यों आई...

‘महाराज’ के लिए प्रचार करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह को क्यों आई राजमाता की याद, जानें वजह

Published on

अशोकनगर

लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के दौरे पर आए भारत के गृहमंत्री अमित शाह को राजमाता सिंधिया की अचानक याद आ गई। उन्होंने विश्व स्तरीय संगठन बन चुकी बीजेपी की मजबूती के पीछे राजमाता का बड़ा योगदान बताया।

दरअसल, शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह गुना लोकसभा में भाजपा कैंडिडेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से अमित शाह ने कहा कि आप कल्पना नहीं कर सकते यदि राजमाता साहब जनसंघ की स्थापना ना करती तो आज बीजेपी इस स्थिति में नहीं होती। अमित शाह के 16:50 मिनट के भाषण मे सिंधिया को दो बार राजा और दो बार महाराज शब्द से संबोधित किया।

गृहमंत्री राजमाता को किया याद
राजमाता को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम सब बीजेपी के कार्यकर्ता जो मंच पर बैठे है। आज की भाजपा की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं अगर राजमाता साहब ने जनसंघ और भाजप की नींव में बलिदान ना दिया होता। आज यहां भाजपा नहीं होती। इसके बाद उन्होंने राजा साहब के लिए वोट मांगने की बात कहते हुए कहा कि सिंधिया मेरे मित्र भी है बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिताते हुए याद रखना की उनको दिया एक एक वोट पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।

‘महाराज’ शब्द के रहते हैं विपक्ष के निशाने पर
ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार करने आए गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से 16 मिनट 50 सेकंड तक भाषण दिया। जहां सिंधिया को दो बार राजा और दो बार महाराजा कहकर संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘महाराज’ और राजा को लेकर राजनीतिक पार्टी और नेताओं के निशाने पर रहते है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...