21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'मोहन यादव से एजुकेशन में पिछड़ गया', ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय?

‘मोहन यादव से एजुकेशन में पिछड़ गया’, ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय?

Published on

इंदौर,

बीजेपी के महासचिव कैलाश के वर्गीय ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी जो कि अपने आप को पीएम के दावेदार समझते हैं, वह एमपी के लायक भी नहीं हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने मेरे वार्ड में रोड शो किया था और वह वार्ड कांग्रेसी वार्ड था, लेकिन उसके बावजूद भी मुझे 8000 से अधिक वोटों से जीत मिली.

उन्होंने कहा कि संसद चर्चा के लिए है न कि आंदोलन के लिए. विपक्ष पता नहीं क्यों इस बात को समझ नहीं पा रहा है. दुर्भाग्य है कि विपक्ष के लोग संसद के अंदर ही आंदोलन करने लगते हैं और इस आंदोलन के चलते हैं जो उन्हें सजा मिली है वह उसे कुछ सीखें. उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उनके पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने जो किया, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं.

‘मोहन यादव से एजुकेशन में पिछड़ गया’
मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे और सीएम डॉक्टर मोहन यादव में कई समानताएं हैं. लेकिन मैं उनसे एजुकेशन में पिछड़ गया हूं. 230 विधायक में इकलौते विधायक हैं मोहन यादव जिनके पास सबसे ज्यादा डिग्री हैं. सीएम वर्सेटाइल प्रतिभा के धनी हैं. इसलिए आज प्रदेश के सीएम हैं.

सीएम मोहन यादव के स्वागत की तैयारियों में जुटे बीजेपी कार्यकर्ता
बता दें कि मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 दिसंबर को इंदौर आ रहे हैं. इसी को लेकर भाजपा द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है. सीएम के इंदौर दौरे को लेकर संभागीय भाजपा कार्यालय में गुरुवार को बड़ी बैठक का आयोजन किया गया. इसमें कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन समेत कई बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए. यहां कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी करे. सीएम के रोड शो में एक लाख कार्यकर्ताओं के जुटाने का लक्ष्य भी रखा गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this