16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालपत्नी ने लगाए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष...

पत्नी ने लगाए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR

Published on

पन्ना ,

मध्यप्रदेश के पन्ना में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के खिलाफ उनकी पत्नी ने केस दर्ज करवाया है. पत्नी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला सामने आने के बाद युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है.

पीड़िता ने कोतवाली पन्ना में शिकायत की थी कि 8 जून 2022 को युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के साथ उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा और विरोध करने पर मारपीट करता था. कई बार इसकी शिकायत भी सास ससुर से की गई. लेकिन मामले में कोई सुधार नहीं हुआ.

इसी बीच, 11 फरवरी को सुबह पति आया और आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा. मना किया तो मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद वह चला गया और दोपहर में एकाएक घर पहुंचा. उसके हाथ में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की एक बोतल थी. फरियादी पर पेट्रोल छिड़ककर पति ने लाइटर से आग लगा दी. लेकिन किसी तरह वह जान बचाकर भागी. अब पत्नी की शिकायत पर पन्ना कोतवाली पुलिस ने तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

वहीं, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि पत्नी के आरोप पूरे तरीके से फर्जी हैं. राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन पर मामला दर्ज करवाया गया है. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. टीआई कोतवाली रोहित मिश्र का कहना है कि एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच अभी जारी है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...