17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश छोड़ेंगे कमलनाथ? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा जाने...

मध्य प्रदेश छोड़ेंगे कमलनाथ? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा जाने की अटकलें

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कई तरह की अटकलें हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इन अटकलों के बीच उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि वह मध्य प्रदेश छोड़ेंगे। साथ ही चर्चा है कि वह राज्यसभा जा सकते हैं। वह मध्य प्रदेश में छह साल व्यतीत कर चुके हैं। साथ ही प्रदेश में पांच राज्यसभा की सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं।

दो अप्रैल तक एमपी से राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल है। इनमें से चार बीजेपी और एक कांग्रेस के पास हैं। कांग्रेस सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि कमलनाथ 1980 से 2019 तक छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नौ बार सांसद रहे हैं। वह फिर से संसद में लौटेंगे।

वहीं, छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने 13 फरवरी को अपने आवास पर सभी कांग्रेस विधायकों के लिए रात्रिभोज बुलाया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि वह नामांकन के पहले दिन 15 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 2018 में विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले पार्टी की कमान मध्य प्रदेश में संभाली थी। कांग्रेस बहुमत से थोड़ी दूर गई लेकिन सहयोगियों की मदद से सरकार बनाई और नाथ सीएम बने। वहीं, कांग्रेस के पंद्रह महीने के कार्यकाल में, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ वफादारों के साथ विद्रोह कर दिया और बीजेपी में चले गए। इसके बाद नाथ की सरकार गिर गई।

इसके साथ ही कमलनाथ ने नवंबर 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में लड़ा। लेकिन बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीतकर चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई।

शनिवार को कमलनाथ ने एक्स पर कांग्रेस के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भागीदारी और स्वर्णिम भारत के निर्माण के लक्ष्य पर अपने विचार पोस्ट किए। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय की विचारधारा है। कांग्रेस की विचारधारा में देश के सभी धर्मों, जातियों, क्षेत्रों, भाषाओं और विचारों के लिए समान, स्थान और सम्मान है। कमलनाथ ने लिखा कि कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में अधिकांश समय संघर्ष और सेवा में बीता है। आजादी के आंदोलन में तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस नेताओं में देश की सेवा करने की होड़ मची थी। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण ही कांग्रेस का एकमात्र उदेश्य रहा है।

कमलनाथ ने यह भी लिखा कि आज जब देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। केवल कांग्रेस और उसकी विचारधारा ही तानाशाही का मुकाबला कर सकती है। इस देश को दुनिया को सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बना सकती है। हम गांधीजी, नेहरूजी और अंबेडकरजी के रास्ते पर चलकर एक स्वर्णिम भारत बनाएंगे।

दरअसल, मध्य प्रदेश के चार बीजेपी राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान, केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन राज्य मंत्री एल मुरुगन, बीजेपी के कैलाश जो लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य बीजेपी के पूर्व महासचिव हैं। अजय प्रताप सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। उनकी जगह पर चार अक्टूबर 2021 को मुरुगन को चुना गया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...