14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालकमलनाथ के गढ़ से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव? शिवराज के सीएम...

कमलनाथ के गढ़ से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव? शिवराज के सीएम पद से हटते ही शुरू हुई चर्चा

Published on

छिंदवाड़ा:

बीजेपी नेतृत्व ने मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रिप्लेस कर दिया है, उनकी जगह पर मोहन यादव को नया सीएम बनाया है, ऐसे में शिवराज सिंह चौहान के सीएम पद से हटते ही अब उनके अगले कदम की चर्चा तेज हो गई। बंपर जीत के बाद जिस तरह से मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा आकर अगले लोकसभा चुनाव में सभी 29 की 29 सीटें जीतने का दावा किया था, उससे यह कहा जा सकता है कि शिवराज की नजर भी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर है।

बता दें कि मध्‍य प्रदेश की सभी 29 में से सिर्फ छिंदवाड़ा ही एक मात्र ऐसी सीट है जो पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी, यहां पर पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद है, ऐसे में शिवराज के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद छिंदवाड़ा आकर लोकसभा की सभी सीटे जीतने का दावा करना यहीं संकेत दे रहा है कि कही ना कही शिवराज के मन में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जरूर है, हो सकता है कि वे छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है।

शिवराज ने कहा था मोदी जी को 29 सीट जीतकर पहनाऊंगा माला
कमलनाथ के गढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम एक तरफा कांग्रेस के फेवर में आए थे, सातों सीट पर बीजेपी को करारी शिकस्त मिली थी ऐसे में शिवराज ने यहां आकर हार से मायूस कार्यकर्ताओं में जोश तो भरा ही था। वहीं छिंदवाड़ा के पातालेश्वर में उस आदिवासी कार्यकर्ता के यहां भी भोजन किया था जहां से बीजेपी को जीत मिली थी, यहां शिवराज के इस कदम से आदिवासी वोट बैंक में अच्छा मैसेज भी गया था, लेकिन यहां जब शिवराज भोजन कर रहे थे।

वहीं उसी समय अमित शाह का एक बयान सुर्खियां बटौर रहा था कि इस बार एमपी में नया सीएम पद नए चेहरे को मिलेगा, ऐसे में पत्रकारों के पूछने पर शिवराज का यहीं कहना था कि वे लोकसभा की सभी सीटों को जिताकर मोदी जी को जीत की माला पहनाएंगे।

छिंदवाड़ा में भी पापुलर है मामा की छबि
मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज ने अपने मामा होने की जो छबि जनता पर छोड़ी है उसकी खासी लोकप्रियता है, भले ही छिंदवाड़ा में लाडली बहना योजना होने के बावजूद बीजेपी को सातों खाने चित हो गई, लेकिन चुनाव प्रचार के आखरी दौर में शिवराज ने जिस परासिया विधानसभा में रोड शो किया था वहां पर बीजेपी प्रत्याशी की हार का अंतर काफी कम रहा, यहां पर ज्योति डेहरिया को कांग्रेस प्रत्याशी ने महज 2100 वोटों के अंतर से ही पराजित किया, जो छिंदवाड़ा जिले में सबसे कम रहा, समझा जा सकता है कि कमलनाथ के गढ़ में शिवराज की खासी लोकप्रियता है, ऐसे में पार्टी उन्हे छिंदवाड़ा से केंडिडेट बना सकती है, ऐसे राजनीतिक जानकारों का मानना है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...