रतलाम ,
मध्य प्रदेश के रतलाम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाते हुए वेटर रंगे हाथों पकड़ा गया. पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के बाद पीड़िता और उसके बच्चे काफी डरे हुए हैं और पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता दिल्ली से अपनी बेटी और बेटे के साथ रतलाम आई थी और एक होटल में ठहरी थी. महिला के बेटे को रतलाम में नौकरी ज्वाइन करनी थी. बुधवार दोपहर महिला नहाने गई तो उसे अभास हुआ कि कोई कुछ गड़बड़ कर रहा है. तुरंत ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान पता चला कि होटल का वेटर चोरी छुपे उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था.
नहाती हुई महिला का वीडियो बनाता पकड़ा गया वेटर
बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल में जांच की तो सुरक्षा की कई तरह की खामियां पाईं गई. नियम के अनुसार होटल में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है और बाथरूप भी असुरक्षित है. पुलिस ने होटल संचालक को जल्द-जल्द इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वेटर को रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने वेटर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि पूर्व में भी होटल के किसी अन्य गेस्ट के साथ वेटर ने ऐसी हरकत की होगी.
