16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालकचरा ढोने वाली गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेजी महिला की लाश,...

कचरा ढोने वाली गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेजी महिला की लाश, लोग बोले- ये शर्मसार करने वाली बात

Published on

श्योपुर,

मध्यप्रदेश के श्योपुर में विजयपुर कस्बे की क्वारी नदी में एक विवाहित महिला की डूबने से मौत हो गई. इसके बाद जब शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना था, तो मौके पर शव वाहन नहीं मिला. इस पर महिला के शव को नगर परिषद के कचरा वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया. इस मामले की तस्वीरे वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें गुरुवार देर रात श्योपुर के विजयपुर की हैं.

दरअसल, विजयपुर कस्बे की क्वारी नदी में डूबने से हुई महिला की मौत के बाद उसका शव गोताखोरों ने निकाला था. जब शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाना था, तब शव वाहन नहीं था. इसके बाद नगर परिषद के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में महिला के शव को रखकर पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाया गया. इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया.

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने अब तक एक अदद शव वाहन की व्यवस्था नहीं की. शव को कचरा ढोने वाले वाहन में रखकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाता है. इस तरह शवों की दुर्गति होती है. यह शर्मसार करने वाली बात है.

विजयपुर अनुभाग के एसडीएम बीएस श्रीवास्तव का कहना है कि नगर परिषद के पास शव वाहन नहीं है, इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है. मैं इसे दिखवाता हूं. अगर शव कचरे वाले वाहन में लाया गया है, यह गलत बात है. सवाल खड़े हो रहे हैं कि शवों को क्या इसी तरह से कचरा ढोने वाले वाहनों से भिजवाकर मानवता को शर्मसार किया जाता रहेगा या फिर ऐसा काम करने वालों पर कोई एक्शन लिया जाएगा.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...