17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालपुलिस को चकमा देने छोटे बच्चों को साथ रखती थीं गिरोह की...

पुलिस को चकमा देने छोटे बच्चों को साथ रखती थीं गिरोह की महिलाएं, अपहरण केस में बड़ा खुलासा

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के सीहोर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्कर गिरोह के 9 सदस्यों को पकड़ा है. आरोपी सीहोर के साथ आसपास के जिले देवास, राजगढ़, शिवपुरी, शाजापुर वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है. आरोपियों ने जिले के डूंडा लावा गांव से एक 7 साल की बच्ची का अपहरण किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में बच्ची को सकुशल दस्तियाब कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. गिरोह में शामिल महिलाएं पुलिस को चकमा देने के लिए अपने साथ बच्चों को भी रखती थीं.

अंतर्राज्यीय मानव तस्कर गिरोह के आरोपी देवास, राजगढ़, शिवपुरी, शाजापुर के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है. आसपास के जिलों में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं. सीहोर जिले में अपहरण की वारदात को अंजाम देने के साथ ही गिरोह को पकड़ लिया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है. गिरोह के मुख्य आरोपी पर पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं.

जिले के इछावर में 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस टीम को लगाया. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मासूम बच्ची को दस्तियाब करने के साथ ही गिरोह को पकड़ा है. 9 सदस्यीय गिरोह में 9 सदस्य हैं जबकि 2 महिलाएं भी शामिल हैं. शातिर महिलाएं पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने साथ छोटे बच्चों को रखती थीं.

पुलिस अधीक्षक (SP) मयंक अवस्थी ने मीडिया को बताया कि एक बच्ची के ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. टीम को सक्रिय किया गया तो पता चला कि शिवपुरी की तरफ गए हैं. पुलिस ने दबिश देकर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. घटना को अंजाम देने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ की जा रही है और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. आरोपियों पर अपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...