8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल'तू दिग्विजय सिंह को गाली बकता है @#$%...', MP कांग्रेस दफ्तर में...

‘तू दिग्विजय सिंह को गाली बकता है @#$%…’, MP कांग्रेस दफ्तर में भिड़े 2 कांग्रेसी, गालियों के बाद फेंककर मारीं कुर्सियां

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के समर्थक दो नेता आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर गाली-गलौज और धक्कामुक्की हुई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह वाकया सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में हुआ जब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान और अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के बीच झूमाझटकी हुई. दोनों नेता एक दूसरे के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे और गलियां दे रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता दोनों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. घटना के बारे में कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह को अपशब्द कहने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया.

BJP ने ली चुटकी, कहा- दिग्विजय और कमलनाथ समर्थक भिड़े
कांग्रेस कार्यालय में हुई इस झूमाझटकी पर बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर घटना के वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘कांग्रेस की जूतम पैजार , हाथापाई , गालीगलोच वाली संस्कृति एक बार फिर उजागर. पीसीसी में जमकर हुई गालीगलोच, अंदर कुर्सियां तक चलीं. मामला दिग्विजय सिंह को गाली बकने का. कमलनाथ समर्थक अनुसूचित जाति के नेता प्रदीप अहिरवार को दिग्विजय समर्थक कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार ख़ान ने पीसीसी में खुलेआम बकी गालियां और धमकाया. अंतर्कलह, झगड़े जारी’

जमकर एक दूसरे को गालियां बकी गईं: BJP
एक अन्य पोस्ट में सलूजा ने धक्कामुक्की का वीडियो डालते हुए लिखा ‘कमलनाथ जी समर्थक द्वारा दिग्विजय सिंह जी को गाली बकने को लेकर पीसीसी में जमकर चले लात-ठूंसे. कुर्सियां चलीं, जमकर एक दूसरे को गालियां बकी गईं. बीचबचाव करने आये कमलनाथ समर्थक एक नेता को भी लात-ठूंसे पड़े.’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...