13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालताश खेलते रहते हो, बंद कर दो नहीं तो… बिजली विभाग में...

ताश खेलते रहते हो, बंद कर दो नहीं तो… बिजली विभाग में अचानक पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने मचाई खलबली

Published on

ग्वालियरः

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार की रात शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर में पहुंचकर उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कई उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री ने जो किया वैसा तो किसी ने सोचा नहीं था।

दरअसल, ऊर्जा मंत्री ने फूलबाग जोन के तुलसी विहार निवासी विनोद कुमार आर्य, पड़ाव के जमनादास और रमटापुरा की सरिता देवी से मोबाइल पर बात की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने उनकी शिकायतों की जानकारी ली और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके से ही संबंधित शिकायत निवारण दल को फोन कर तुरंत रवाना होने के निर्देश दिए।

बिजली विभाग के निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक नितिन मांगलिक को शहर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर जोन, मोतीझील जोन एवं सिकंदर कंपू जोन का भी दौरा किया और वहां की स्थिति की समीक्षा की।

मंत्री ने दी एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी
इस दौरान पाताली हनुमान क्षेत्र के तानसेन नगर जोन में विद्युत आपूर्ति बाधित पाई गई। स्थानीय नागरिकों से चर्चा में मंत्री को बताया गया कि क्षेत्र में पिछले तीन से चार घंटे से बिजली नहीं है। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए ऊर्जा मंत्री ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) को तत्काल निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समय पर कार्रवाई न करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फटकारते हुए कहा कि कर्मचारियों की ताश खिलवाना बंद करवा दो नहीं तो आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूंगा। ये ध्यान रखना मैं बहुत जिद्दी हूं।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...