9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालशादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचकर युवक ने खुद को मारी गोली, फिर...

शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचकर युवक ने खुद को मारी गोली, फिर मचा बवाल

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली. युवक को गंभीर हालत में जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

युवक की पहचान नीरज उर्फ विकास परिहार के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ देवनगर शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचा. इस पर प्रेमिका ने उसे वहां से जाने को कहा और दरवाजा बंद कर लिया. इतने में नीरज उर्फ विकास ने देसी कट्टा निकाला और खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि उस समय युवती का पति घर पर नहीं था.

शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके से कट्टे को भी बरामद कर लिया है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती शादीशुदा है और पहले भी विकास के साथ भाग चुकी थी.

युवकी मां का कहना है कि युवक उनकी बेटी को जबरदस्ती परेशान कर रहा था. जब भी उसका पति घर पर नहीं होता वो उसके घर पहुंच जाता. कई बार उसे सझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना और उनके दमाद को भी कई बार धमकी दे चुका है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि बजरंग नगर इलाके में एक युवक ने खुद को गोली मार ली है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी. जहां एक युवक घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला. तुरंत ही उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this