24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालमां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, बैरागढ़ पुलिस...

मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, बैरागढ़ पुलिस जांच में जुटी

Published on

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में दवा का ओवरडोज लेने से एक 28 वर्षीय युवती की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी नियमित दवा के साथ गलती से मां की शुगर की दवा भी खा ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका वंदना मीणा (28) पिता स्वर्गीय महाराज मीणा, गांव बेटा की निवासी थी। वह अपने परिवार के साथ रहती थी और लंबे समय से ब्लड प्रेशर तथा पेट दर्द की समस्या से पीड़ित थी।

परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात पेट दर्द होने पर वंदना ने अपनी नियमित दवा ली। इसी दौरान उसने भूलवश अपनी मां की शुगर की दवा भी खा ली। दवा लेने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बैरागढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दवा लेने में लापरवाही कैसे हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या था। पुलिस के अनुसार वंदना के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह परिवार में छह भाई-बहनों में शामिल थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...