9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालतुम्हारे हसबैंड को शक तो नहीं... सीनियर आईएएस अधिकारी के नाम से...

तुम्हारे हसबैंड को शक तो नहीं… सीनियर आईएएस अधिकारी के नाम से प्राइवेट चैट लीक!

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एक सीनियर आईएएस अधिकारी के नाम से उनका प्राइवेट चैट वायरल किया जा रहा है। वह आईएएस अधिकारी मध्य प्रदेश में कई अहम पदों पर रहे हैं। कथित चैट लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस चैट में कथित रूप से सीनियर आईएएस अधिकारी की बात एक महिला से हो रही है। दोनों की बातें प्राइवेट हैं। साथ ही मिलने की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईएएस की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई है।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि नंबर की क्लोनिंग की गई है। सीनियर आईएएस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह मुझे बदनाम करने के लिए किया गया है। पुलिस जल्द ही जांच कर चीजों को सामने लाएगी। वहीं, इस चैट का जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है। उसमें नंबर सीनियर आईएएस अधिकारी के नाम से सेव है। साथ ही डीपी में उनकी तस्वीर भी लगी हुई है।

कहा जा रहा है कि जिस महिला के साथ यह प्राइवेट संवाद है, वह भी एक अधिकारी है। कुछ हैदराबाद की कंपनी को लेकर उनकी बात हो रही है। साथ ही पर्सनल और प्राइवेट बातों का भी जिक्र है। इस चैट में मेल-मिलाप की बात हो रही है। कथित आईएएस अफसर महिला से पूछता है कि तुम्हारे पति को शक तो नहीं है। इस पर महिला का जवाब होता है कि मैं कुछ कहानी गढ़ लूंगी और समझा दूंगी।

सीनियर आईएएस अफसर ने भोपाल क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत 31 जनवरी को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन कथित प्राइवेट चैट लीक होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...