8.1 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedअडानी एंटरप्राइजेज 2600 पार, 6 शेयरों में अपर सर्किट, गौतम अडानी ने...

अडानी एंटरप्राइजेज 2600 पार, 6 शेयरों में अपर सर्किट, गौतम अडानी ने ऐसा क्या किया जादू?

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के पैनल की तरफ से क्लीन चिट मिलने के बाद सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में बंपर तेजी दर्ज हुई थी। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को करीब 19 फीसदी उछल गया था। इसके बाद आज मंगलवार को अडानी ग्रुप के बारे में एक और गुड न्यूज सामने आई। राजीव जैन की इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ा दी है। इससे आज अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आज ग्रुप के शेयरों का क्या हाल रहा।

अडानी एंटरप्राइजेज में बंपर उछाल
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में मंगलवार को भी भारी तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 13.19 फीसदी या 306.70 रुपये बढ़कर 2632.25 रुपये पर पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 3,00,076.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी पोर्ट में तेजी
अडानी पोर्ट का शेयर मंगलवार को 0.53 फीसदी या 3.90 रुपये बढ़कर 733.55 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,58,456.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी पावर में अपर सर्किट
अडानी पावर के शेयर में आज अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 5 फीसदी या 12.40 रुपये बढ़कर 260.40 रुपये पर बंद हुआ।

अडानी ट्रांसमिशन में अपर सर्किट
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी का शेयर 5 फीसदी या 41.25 रुपये बढ़कर 866.60 रुपये पर पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 96,668.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी ग्रीन में अपर सर्किट
अडानी ग्रीन के शेयर में भी आज अपर सर्किट लगा है। यह शेयर आज 5 फीसद या 47.10 रुपये बढ़कर 989.50 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,56,740.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी टोटल में अपर सर्किट
अडानी टोटल के शेयर में भी आज अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 5 फीसदी या 36.05 रुपये बढ़कर 757.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 83,299.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी विल्मर में अपर सर्किट
अडानी विल्मर के शेयर में भी अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 10 फीसदी या 44.40 रुपये के उछाल के साथ 488.80 रुपये पर बंद हुआ।

एनडीटीवी में अपर सर्किट
एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को 10 फीसदी या 9.30 रुपये बढ़कर 195.75 रुपये पर बंद हुआ।

एसीसी लिमिटेड
एसीसी लिमिटेड का शेयर 0.25 फीसदी या 4.50 रुपये बढ़कर 1819.30 रुपये पर बंद हुआ है।

अंबुजा सीमेंट
अंबुजा सीमेंट का शेयर 0.90 फीसदी या 3.80 रुपये बढ़कर 427.40 रुपये पर बंद हुआ है।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...