नई दिल्ली
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है। अरबपतियों के मामले में भारत से आगे सिर्फ दो ही देश हैं। ये देश अमेरिका और चीन हैं। भारत का अरबपतियों की लिस्ट में दबदबा कायम है। फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के मुताबिक, अमेरिका में 735 अरबपति रहते हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 4.5 खरब डॉलर है। 562 अरबपतियों के साथ चीन (हांगकांग और मकाऊ) सहित दूसरे स्थान पर है। फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के मुताबिक, मौजूदा समय में देश में 169 अरबपति रहते हैं। हालांकि फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की सूची 2023 के मुताबिक, समूह के रूप में भारतीय अरबपति- 675 बिलियन डॉलर, साल 2022 की तुलना में 75 बिलियन डॉलर कम हैं। देश में अरबपतियों की कुल नेटवर्थ 675 अरब डॉलर है। इधर अरनॉल्ट का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। पिछले साल से उनकी कुल संपत्ति में 53 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय
लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 63.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय हैं. लिस्ट के मुताबिक अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर हैं। अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी वैश्विक सूची में खिसक कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट हुई।
अरबपतियों की दौलत घटी
गिरने वाले स्टॉक, खराब यूनिकॉर्न, और बढ़ती ब्याज दरों ने दुनिया के सबसे धनी लोगों के लिए गिरावट का साल बना दिया है। दुनिया में अरबपतियों की संख्या कम हुई है। फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के शीर्ष 25 अमीरों में दो-तिहाई की संपत्ति पिछले साल घटी है।