10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी ने कहा— सब मिलाकर भेल कर्मचारी प्रोडक्शन को पूरा करने पर...

ईडी ने कहा— सब मिलाकर भेल कर्मचारी प्रोडक्शन को पूरा करने पर ध्यान दें— जाते—जाते जलवा दिखा गए बीएचईएल के जीएम एचआर संतोष गुप्ता

Published on

भेल भोपाल।

ईडी ने कहा— सब मिलाकर भेल कर्मचारी प्रोडक्शन को पूरा करने पर ध्यान दें— जाते—जाते जलवा दिखा गए बीएचईएल के जीएम एचआर संतोष गुप्ता,बीएचईएल भोपाल यूनिट में भी अजीबो—गरीब नजारे देखने को मिल रहे हैं। कुछ माह पहले नए जीएम हेड पीके उपाध्याय और दिल्ली से भोपाल आए एचआर के मुखिया बने संतोष गुप्ता ने भी कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक क्षमता को दिखाने की कोशिश शुरू कर दी।

चर्चा है कि जाते—जाते अभी—अभी जीएम एचआर बने श्री गुप्ता ने ईडी श्री उपाध्याय को भरोसे में लेकर वो काम कर दिखाया जो पिछले छह साल में नहीं हो पाया। यानि 2018 से  प्लांट कमेटी की बैठक नहीं होने के बावजूद 28 जून—2025 को बैठक कराने में कामयाबी हासिल कर ली। दरअसल वर्ष 2018 के बाद पूर्व ईडी सी आनंदा, एसके बवेजा, विनय निगम, राजीव सिंह तो रिटायर हो गए, लेकिन प्लांट कमेटी की बैठक नहीं करा पाए।

यह भी पढ़िए: भेल नगर प्रशासन के बेदखली अमले ने एक एकड़ भूमि से हटाया अतिक्रमण

जबकि इनके बाद एसएम रामनाथन भी लगातार दो साल तक यहां के ईडी रहे। वर्तमान में भेल दिल्ली कारपोरेट में डायरेक्टर पद पर आसीन हैं। दरअसल यूनियनों की आपसी खींचतान के चलते प्लांट कमेटी की बैठक में सिर्फ एक ही यूनियन का जलजला था। तीन यूनियनें लगातार इस कमेटी की बैठक का बहिष्कार कर रही थीं। इससे प्लांट की छवि पर काफी असर पड रहा था, लेकिन ईडी श्री उपाध्याय और हरिद्वार तबादला होकर चले गए श्री गुप्ता की मेहनत रंग लाई और चारों प्रतिनिधि यूनियनें प्लांट कमेटी की बैठक में नर्मदा गेस्ट हाउस जा पहुंची।

यह भी पढ़िए: नि:शुल्‍क कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण शिविर का समापन

इस मौके पर श्री उपाध्याय ने दो टूक शब्द में कहा कि सब मिलाकर प्रोडक्शन बढाना ही हमारा उददृृेश्य है। हम सब मिलकर इस काम को अंजाम दें। यहां तक कि उन्होंने भेल कर्मचारियों की एंबुलेंस की दायरा पांच किमी से आठ किमी करने के आदेश भी जारी कर दिए यही नहीं अब कर्मचारियों को नाश्ते में मीठा शुरू करने का भरोसा भी दिलाया। इस बैठक में नए जीएम एचआर टीयू सिंह भी शामिल हुए।  

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...