17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल ली '0' सैलरी, जानिए क्या है...

मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल ली ‘0’ सैलरी, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Published on

नई दिल्ली

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल अपनी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई सैलरी नहीं ली है। अंबानी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते स्वेच्छा से अपना वेतन नहीं लिया। कोरोना महामारी के चलते दूसरी कंपनियों की तरह ही रिलायंस इंडस्ट्रीज भी प्रभावित हुई थी। इसे देखते हुए अंबानी ने लगातार दूसरे साल अपनी सैलरी नहीं ली। आरआईएल (RIL) ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अंबानी का पारिश्रमिक ‘‘शून्य’’ था।

अपनी इच्छा से छोड़ी सैलरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने जून 2020 में स्वेच्छा से 2020-21 के लिए अपने वेतन को छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते यह फैसला किया था। कोरोना महामारी ने देश के आर्थिक और औद्योगिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला था। इसके बाद अंबानी ने 2021-22 में भी अपना वेतन नहीं लिया। अंबानी ने इन दोनों वर्षों में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी भूमिका के लिए रिलायंस से किसी भी भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक विकल्प का फायदा नहीं उठाया है।

11 वर्षों से एक जैसा वेतन
इससे पहले उन्होंने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वेतन को 2008-09 से 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया था। इस तरह उन्होंने एक उदाहरण पेश किया था। अंबानी की सैलरी साल 2019-20 तक केवल 15 करोड़ रुपये ही थी। इस तरह उनकी सैलरी में 11 वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ।

नीता अंबानी ने इतना लिया पैसा
नीता अंबानी कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्हें बैठक में हिस्सा लेने के लिए 5 लाख रुपये के अलावा 2 करोड़ रुपये का कमीशन मिला है। इससे पहले पिछले साल नीता अंबानी को 8 लाख रुपये सिटिंग फीस मिली थी। साथ ही 1.65 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में मिले थे।

चचेरे भाई का वेतन
अंबानी के चचेरे भाई निखिल और हीतल मेसवानी का वेतन 24 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहा। लेकिन इस बार इसमें 17.28 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल था। वहीं, कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद और पवन कुमार कपिल के पारिश्रमिक में मामूली गिरावट हुई।

Latest articles

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...