11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeशिक्षाअगले महीने शुरू होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, इन सैंपल पेपर की मदद...

अगले महीने शुरू होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, इन सैंपल पेपर की मदद से दुरुस्त करें रिवीजन!

Published on

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एग्जाम शेड्यूल जार कर दिया है। जिन छात्रों ने डेटशीट डाउनलोड नहीं की है वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट (CBSE Board Exam 2023 Date Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा (CBSE 10th Exam 2023) 4 मार्च से आयोजित की जाएगी और बोर्ड की 12वीं परीक्षा (CBSE 12th Exam 2023) 15 फरवरी से कराई जाएगी।

डेटशीट चेक करने के बाद यह स्पष्ट है कि परीक्षा (CBSE Board Exam 2023) की तैयारी के लिए छात्रों के पास ज्यादा समय नहीं रह गया है। छात्रों को जल्द से जल्द अपनी तैयारी को खत्म कर रिवीजन की ओर आगे बढ़ना चाहिए। रिवीजन में छात्रों की मदद करने के लिए बोर्ड ने सभी विषयों के सैंपल पेपर (CBSE Board Exam 2023 Sample Paper) भी अपने वेबसाइट पर अपलोड किया है। छात्र केवल एक क्लिक से प्रश्न-पत्र और उसकी मार्किंग स्कीम भी डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे सीबीएसई बोर्ड के 10वीं की गणित और 12वीं के फिजिक्स के लिए सैंपल पेपर के साथ-साथ उसके उत्तर भी दिया गया है।

CBSE Board Exam 2023 Sample Paper ऐसे करें सैंपल पेपर डाउनलोड
स्टेप 1- सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर एकेडमिक वेबसाइट के टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3- टैब पर क्लिक करने के बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब अपनी कक्षा का चुने और अपने सब्जेक्ट के अनुसार सैंपल क्वेश्चन पेपर को डाउनलोड कर लें।
स्टेप 5- अंत में भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित: नरसिंहपुर प्रदेश में अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

भोपाल मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा...