11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeशिक्षादेश में सबसे ज्यादा कॉलेज उत्तर प्रदेश में, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर,...

देश में सबसे ज्यादा कॉलेज उत्तर प्रदेश में, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर, जानें आपके स्टेट में कितने हैं?

Published on

नई दिल्ली,

उच्च शिक्षा के लिए सरकार के अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा कॉलेज थे. भारत में कॉलेजों की संख्या के मामले में टॉप 10 राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में प्रति लाख जनसंख्या पर कम से कम 30 या अधिक कॉलेज हैं.

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 8,375 कॉलेज हैं. जो पिछले वर्ष के 8,114 कॉलेजों से अधिक हैं. हालांकि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति लाख जनसंख्या पर कॉलेजों की संख्या अधिक है, इनमें कर्नाटक (66 कॉलेज), तेलंगाना (52 कॉलेज), आंध्र प्रदेश (49 कॉलेज), हिमाचल प्रदेश (47 कॉलेज), पुडुचेरी (53 कॉलेज) और केरल (46 कॉलेज) शामिल है. रिपोर्ट में कहा गया है, “महाराष्ट्र 4,692 कॉलेजों के साथ दूसरे स्थान पर है. कर्नाटक 4,430 कॉलेजों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान 3,934 कॉलेजों के साथ चौथे स्थान पर है. तमिलनाडु 2,829 कॉलेजों के साथ पांचवें स्थान पर है, इसके बाद मध्य प्रदेश 2,702 कॉलेजों के साथ है.

कॉलेजों के मामले में गुजरात आठवें स्थान पर
आंध्र प्रदेश 2,602 कॉलेजों के साथ सातवें स्थान पर है और आठवें स्थान पर गुजरात में 2,395 कॉलेज हैं. तेलंगाना 2,083 कॉलेजों के साथ नौवें स्थान पर है, इसके बाद पश्चिम बंगाल है, जिसमें 1,514 कॉलेज हैं. शिक्षा मंत्रालय 2011 से AISHE का संचालन कर रहा है, जो भारत में स्थित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को कवर करता है और देश में उच्च शिक्षा प्रदान करता है. सर्वेक्षण विभिन्न मापदंडों जैसे छात्र नामांकन, शिक्षकों का डेटा, ढांचागत जानकारी, वित्तीय जानकारी आदि पर विस्तृत जानकारी एकत्र करता है। एआईएसएचई के तहत 328 विश्वविद्यालयों से संबंधित 45,473 कॉलेज रजिस्टर्ड है.

किस फील्ड में कितने कॉलेज
सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि 60 प्रतिशत से अधिक कॉलेज जनरल हैं, 8.7 प्रतिशत कॉलेज शिक्षक में विशेषज्ञता के हैं, 6.1 प्रतिशत कॉलेज इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान हैं, 4.3 प्रतिशत नर्सिंग कॉलेज और 3.5 प्रतिशत मेडिकल कॉलेज हैं. सभी राज्यों के कॉलेज में से 2.7 प्रतिशत कॉलेज कला से जुड़े हुए हैं , 2.4 प्रतिशत फार्मेसी से, 0.7 प्रतिशत विज्ञान कॉलेज और 1.4 प्रतिशत संस्कृत कॉलेज हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, “प्रतिक्रिया देने वाले 42,825 कॉलेजों में से 14,197 कॉलेज पीजी प्रगोराम करवाते हैं और 1,063 में पीएचडी कि लिएं रजिस्टर्ड हैं.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित: नरसिंहपुर प्रदेश में अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

भोपाल मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा...