19.3 C
London
Wednesday, August 27, 2025
Homeशिक्षाफेल हो गए तो क्या होगा? पीएम मोदी की 2 मिनट की...

फेल हो गए तो क्या होगा? पीएम मोदी की 2 मिनट की बात सुनकर हमेशा के लिए भाग जाएगा डर!

Published on

एक छात्रा ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया.. मेरे मन में चिंता रहती है कि अगर मैं फेल हो गई तो क्या होगा? तो इस डर से कैसे बचें? पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग फेल हो जाते हैं उनका जीवन रुक नहीं जाता। आपको तय करना है कि जीवन में सफल होना है या किताबों से सफल होना है। आपको सोचना चाहिए कि आपकी असफलताएं तो आपकी गुरु हैं जो आपको सिखाती हैं। ऐसे में आपको उनसे डर नहीं लगेगा और आपको सीखने की इच्छा होगी।

हर साल 10वीं में 12वीं में 40 प्रतिशत, 30 प्रतिशत बच्चे फेल होते हैं, उनका क्या होता है? बच्ची कहती है कि वो दोबारा से कोशिश करते हैं। पीएम कहते हैं कि फिर से फेल हो गए तो? जिंदगी अटक नहीं जाती है। आपको तय करना होगा जीवन में सफल होना है या फिर किताबों से सफल होना है। जीवन में सफल होने का एक उपाय यह होता है कि आप अपने जीवन की जितनी विफलताएं हैं उनको अपना टीचर बना लें। आपको मालूम होगा कि क्रिकेट मैच होता है तो बाद में सारे प्लेयर बैठकर देखते हैं कि हमने क्या गलती की और इसका सुधार कैसे किया जाए।

क्या आप भी, अपनी जो विफलताएं हैं, उन विफलताओं को टीचर बना सकते हैं क्या? दूसरा जीवन सिर्फ परीक्षाएं नहीं हैं, जीवन को समग्रता में देखना चाहिए। अब आपने जैसे दिव्यांग जनों के जीवन को बड़ी बारीकी से देखना चाहिए। परमात्मा ने कुछ चीजें उन्हें नहीं दी हैं, परमात्मा ने कुछ और चीजें इतनी एक्ट्राओडिनरी दी होती हैं कि वो उसके जीवन का संबल बन जाती हैं, ताकत बन जाती हैं। तो आपके अंदर भी परमात्मा ने आपके अंदर भी कुछ कमियां रखी हैं और कुछ विशेषताएं भी रखी हैं।

विशेषताओं में और ज्यादा अच्छा कैसे बने इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। फिर कोई पूछेगा नहीं कि तुम्हारी डिग्री क्या है? तुम कहां पढ़े थे? तुम्हारे 10वीं में कितने मार्क्स आए? ये कोई नहीं पूछेगा तो कोशिश ये होनी चाहिए कि मार्क्स बोलें या जीवन बोले? जीवन बोलना चाहिए।

Latest articles

MP Politics News: ‘सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में हैं’, बीजेपी ने बताया ‘नारी शक्ति का अपमान’

MP Politics News:मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने राज्य की...

Eye Exercises:आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 3 आसान एक्सरसाइज़, आज ही करें और पाएं फायदा!

Eye Exercises: आजकल, बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी का स्क्रीन टाइम बहुत...

Donald Trump Tariff: निर्यात पर ₹48 बिलियन से अधिक का संकट, जानें किन उद्योगों पर पड़ेगा असर

Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ भारत में आज से...

More like this

KCET और NEET UG 2025: राउंड-1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

NEET UG 2025: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने KCET और कर्नाटक NEET UG राउंड-1...

JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित आशीष अक्षत बने टॉपर जानें पूरी जानकारी

JPSC : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023...