21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहाथरस में 107, एटा में 27 शव! सत्संग हादसे में मरने वालों...

हाथरस में 107, एटा में 27 शव! सत्संग हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 134

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में भगदड़ से हुई मौतों की संख्या बढ़ गई है। खबर है कि अब तक 134 लोग मारे जा चुके हैं। हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं। राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है। इधर सीएम योगी हादसे को लेकर अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं और पल-पल की रिपोर्ट के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों (असीम अरुण, संदीप सिंह और लक्ष्मी नारायण चौधरी), मुख्य सचिव और डीजीपी को मौके पर भेजा है। योगी लगातार उनके संपर्क में हैं।

सत्संग के दौरान मची भगदड़
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की परमिशन से ज्यादा भक्त सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे। भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान सैकड़ों भक्त बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से तमाम लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए एटा भेजा गया था। घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है।

24 घंटे में योगी ने तलब की रिपोर्ट
घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना का दोषी कोई हो, बचेगा नहीं, उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे में दुर्घटना के कारणों की जांच रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए हैं।

मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
हाथरस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर सवाल उठाया है। हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजन अजीत कुमार ने बताया कि यहां अस्पताल में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। डॉक्टर इधर-उधर घूम रहे थे। हमको केवल बताया गया कि परिजन की मौत हो चुकी है। लाशें ऐसे ही पड़ी हैं और कुछ लोगों को लाश भी नहीं मिल पा रही है। प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं है। एक और मृतक के परिजन ने भी सवाल उठाया है कि जहां केवल पांच हजार लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत मिल सकती थी, वहां इतनी गर्मी में लाखों की संख्या में लोग कैसे जुट गए? प्रशासन पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने लोगों को रोका क्यों नहीं गया। ये भीड़ कल रात से चल रही थी। बाबा पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनको इतनी गर्मी में ये कार्यक्रम नहीं करना चाहिए था। प्रशासन को बिजली का इंतजाम करना चाहिए था।

हाथरस हादसे में मरने वाले ज्यादातर दलित, राज्य और केंद्र सरकार जिम्मेदारः पप्पू यादव
हाथरस की दुखद घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने हादसे को जातीय रंग दे दिया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 100 से ऊपर लोग मृत हैं, जिसमें से 99 प्रतिशत दलित हैं। इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश की सरकार भी है और केंद्र सरकार भी है। उन्होंने कहा कि निंदा प्रस्ताव के लिए इनके पास समय था लेकिन 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई उसके मौन के लिए इनके पास समय नहीं था। सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए और साथ-साथ इन सभी मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने जताया शोक
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्य​क्त की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की खबर हृदय विदारक और दिल को झकझोर देने वाली है। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मांझी ने कहा कि मृतकों को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

हृदय विदारक है हाथरस हादसा, प्रियंका गांधी ने व्यक्त किया दुख
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘हाथरस, उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने एवं घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।’’

खरगे ने हाथरस हादसे पर जताया शोक, कांग्रेसियों से की मदद की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ की घटना में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। हादसे के दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रखें व पीड़ितों को त्वरित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि हादसे में पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं।

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...