14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यबहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पटरे...

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पटरे से पीट-पीटकर सरेआम हत्या, खीरी में हंगामा

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खीरी थाना क्षेत्र के परमानंद इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा की उसके स्कूल के ही छात्रों ने सरेआम पटरी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक 15 साल का सत्यम शर्मा उसी स्कूल में पढ़ने वाली अपनी चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध कर रहा था। सोमवार को स्कूल से बहन के साथ घर लौटते समय छात्र सत्यम शर्मा की बेरहमी से कत्ल के बाद खीरी इलाके में तनाव फैल गया है। खीरी पुलिस ने कहा छेड़खानी को लेकर किसी ने अफवाह फैला दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज में खीरी थाना क्षेत्र के पूरा दत्तू गांव के रहने वाले मनोकामना शर्मा का 15 साल का बेटा सत्यम शर्मा परमानंद इंटर कॉलेज खीरी में 10वीं का छात्र था। उसके पिता का निधन हो चुका है। सोमवार को स्कूल में बहन से हुई छेड़खानी को लेकर कुछ मनचले छात्रों से उसकी कहासुनी हो गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बहन के साथ घर लौटते वक्त तुर्कपुरवा मोहल्ले में रहने वाले उन मनचले छात्रों ने सत्यम को रास्ते में रोका और उसकी बहन पर फब्तियां कसी।

बताया जा रहा है कि बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के उन छात्रों ने कई और लोगों को साथ लाकर सत्यम शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। कई लड़कों ने लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर सरेआम सत्यम की जान ले ली। सिर पर कई बार पटरे की चोट से ज्यादा खून बहने की वजह से मौके पर ही सत्यम की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हुई है। उसकी बेरहमी से कत्ल के बाद सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहले परिवार वाले फिर पुलिस वाले मौके पर पहुंचे।

सत्यम शर्मा की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से आक्रोशित उसके परिजनों और ग्रामीणों ने खीरी चौराहे पर जाम लगाकर शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाकर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के समझाने के बाद चौराहे से जाम हटाया गया और आवाजाही फिर से सामान्य करवाया गया।

इलाके में सामुदायिक तनाव की आशंका के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक प्रधान और दो नाबालिगों को हिरासत में लेने की बात कही है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...