17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीति135 करोड़ जनता हमपर हंस रही है! खरगे 'कुत्‍ते' वाले बयान पर...

135 करोड़ जनता हमपर हंस रही है! खरगे ‘कुत्‍ते’ वाले बयान पर अड़े तो गोयल भड़के, सभापति धनखड़ ने डपटा

Published on

संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा जारी है। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलवर में दिए बयान पर राज्‍यसभा में खूब हंगामा हुआ। बीजेपी सदस्‍यों ने खरगे से माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसपर खरगे ने कहा कि उन्‍होंने कुछ गलत नहीं कहा और वह अपनी बात पर कायम हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मांग की कि जब तब खरगे माफी नहीं मांगते, उन्‍हें सदन में रहने की अनुमति न दी जाए। सभापति जगदीप धनखड़ ने सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों के रवैये पर नाराजगी जताई और कार्यवाही जारी रखने की अपील की। दोपहर 12 बजे के बाद विपक्ष ने बिहार जहरीली शराब त्रासदी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दुरुपयोग को लेकर राज्यसभा से वॉकआउट किया। उधर, लोकसभा में चीन बॉर्डर के मुद्दे पर विपक्ष ने खूब हंगामा किया। प्रश्‍नकाल स्‍थगित करना पड़ा। पढ़ें, संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार (20 दिसंबर 2022) को क्‍या-क्‍या हुआ।

लोकसभा में गूंजा एम्‍स हैकिंग का मुद्दा
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रश्‍नकाल के दौरान, दिल्‍ली एम्‍स में सर्वर हैकिंग का मसला उठाया। उन्‍होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में चीन, हांगकांग तक तार जा रहे हैं। जांच में क्‍या अपडेट है, यह सांसद जानना चाहते थे। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि एम्‍स में सूचना और कंप्‍यूटर सिस्‍टम का मैनेजमेंट वह खुद करता है। हमें सूचना मिली तो हमने जांच शुरू की। अज्ञात तत्‍वों ने सर्वर में छेड़छाड़ की गई थी जिसे अब ठीक कर लिया गया है। साइबर हमले को लेकर दिल्‍ली पुलिस में FIR दर्ज है जिसपर जांच चल रही है।

लोकसभा में गूंजा बकरी के दूध का मुद्दा, स्‍पीकर ने ली चुटकी
लोकसभा में लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने पंजाब में बकरी के दूध की कीमत का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि हमारे यहां बकरी 5 किलो दूध देती है, बाकी जगह एक-डेढ़ किलो… इसपर पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍य पालन राज्‍यमंत्री डॉ संजीव बालियान जवाब देने खड़े हुए। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में बकरियां वाकई पांच-पांच लीटर दूध देती हैं। खुशी की बात है कि बकरी किसान के पास है। किसान की बकरी सरकारी बकरी से ज्यादा दूध देती है। इसपर स्‍पीकर ओम बिरला ने चुटकी लेते हुए पूछा कि ‘मंत्रीजी, सरकार की बकरी भी होती है क्‍या?’ इसपर सदन में खूब ठहाके लगे।

राज्‍यसभा सभापति ने दोनों पक्षों को फटकारा
संसद के उच्‍च सदन में पक्ष-विपक्ष सांसदों की नारेबाजी पर सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई। धनखड़ ने कहा कि ‘135 करोड़ जनता हमें देखकर हंस रही है।’ सभापति ने सभी सदस्‍यों को सीट पर लौटने का आदेश दिया। उन्‍होंने चेताया कि इस तरह का व्‍यवहार आगे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वे अबतक बेहद नरमी से पेश आते रहे हैं।

इंदिरा, राजीव ने देश के लिए जान दी, आपने क्‍या किया? : खरगे
राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात पर अड़े रहे। उन्‍होंने कहा कि जो उन्‍होंने कल अलवर में कहा, उसे सदन में दोहरा देंगे तो बीजेपी के लिए मुश्किल हो जाएगा। खरगे ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी देश की एकता के लिए यात्रा निकाल रही है। इंदिरा जी ने देश के लिए जान दी, राजीव जी ने खून बहाया, कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए खून दिया… माफी मांगने वाले लोगों से क्‍या उम्‍मीद करें… आपने क्‍या किया।’ उधर से, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खरगे शायद इतिहास भूल गए हैं।

‘कुत्‍ते’ वाले बयान पर कायम रहे खरगे
मैंने जो कहा वह राजनीतिक रूप से सदन के बाहर था भीतर नहीं। उस पर यहां चर्चा करने की जरूरत नहीं है। मैं अभी भी कह सकता हूं कि स्वतंत्रता संग्राम में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष (राज्यसभा में)

ल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर राज्‍यसभा में भारी हंगामा
राज्‍यसभा सदस्‍यों के रवैये पर सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई। जीरो ऑवर के दौरान, सत्‍ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सोमवार को दिए बयान पर आपत्ति जताई। विपक्षी सदस्‍य भी चीन पर नारेबाजी करने लगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोलने उठे। गोयल ने कहा, ‘अलवर में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कल बेहद अभद्र बयान दिया। उन्‍हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।’ गोयल ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसा बयान देकर खरगे अपनी सोच और ईर्ष्‍या दिखा रहे हैं। जवाब में खरगे ने कहा कि उन्‍होंने जो कहा, वह सदन से बाहर कहा। खरगे ने फिर दोहराया कि बीजेपी के लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। इसके बाद सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी।

संसद शुरू होते ही विपक्ष ने की नारेबाजी, लोकसभा हुई स्‍थगित
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा में प्रश्‍नकाल की शुरुआत से ही हंगामा होने लगा। हंगामा जारी रहने पर लोकसभा स्‍पीकर ने सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्‍थग‍ित कर दी। राज्‍यसभा के पटल पर पत्र रखने के दौरान भी नारेबाजी चली।

संसद में बीजेपी संसदीय दल की बैठक
संसद में विपक्ष लगातार चीन सीमा के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। विपक्ष के आरोपों की काट कैसे निकाली जाए, यही रणनीति बनाने को भाजपा के संसदीय दल बैठक संसद भवन में चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हो रही बैठक में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत बीजेपी सांसद मौजूद हैं।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...